Deepika Padukone Oscars 2023: हर भारतीय को ऑस्कर 2023 का बहुत बेसब्री से इंतजार है। हर कोई ऑस्कर 2023 के लिए दिल थामें बैठा है। सभी ऑस्कर 2023 के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

ऑस्कर 2023 में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। इस बार का 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स रविवार को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने जा रहा है।

95वें ऑस्कर अवॉर्ड पर टिकी हैं हर भारतवासी की नजर

इस बार का अवॉर्ड शो इंडिया के लिए बहुत खास है। ऑस्कर 2023 के पल पल की अपडेट्स के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही हॉलीवुड 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भी तैयारी हो रही है। इस बार यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar 2023) पर सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।

इसलिए खास है ऑस्कर अवॉर्ड 2023

यह इसलिए भी खास है क्योंकि साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का धांसू गाना ‘नाटू नाटू’ (Naatu Naatu) अकेडमी अवॉर्ड 2023 के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसलिए मेकर्स और स्टार कास्ट के साथ-साथ हर भारतवासी सही चाहेगा कि इस बार ऑस्कर में बाजी मारे और इसे अपने नाम कर लें।

ऑस्कर के लिए रवाना हुई दीपिका पादुकोण

इतना ही नहीं बल्कि 95वें ऑस्कर में दीपिका पादुकोण को बड़ी जिम्मेदारी मिली है वह प्रेजेंटर की भूमिका निभाने वाली है। इसके साथ ही अब दीपिका पादुकोण भारत से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें जाता देखा गया। एक्ट्रेस को देखते ही फैंस काफी एक्साइटिड हो गए हैं। सभी एक्ट्रेस को ऑस्कर 2023 में देखने के बरकरार है। इस बार यानी ऑस्कर 2023 की रेस में एस एस राजामौली की आरआरआर भी शामिल है।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस

बता दें कि रणवीर सिंह दीपिका को खुद एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे। फैंस ने रणवीर को देखकर कहा कि वह बेस्ट हस्बैंड हैं जो हर बार वाइफ के साथ खड़े रहते हैं। हालांकि रणवीर गाड़ी से बाहर नहीं आए, लेकिन उन्हें गाड़ी में पैपराजी ने स्पॉट किया।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ