Urfi Javed की क्रिएटिविटी पर लगा ताला? शुरू किया नया चैप्टर

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने अपनी क्रिएटिविटी को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद फैंस मायूस हो सकते हैं।

Urfi Javed

Urfi Javed File Photo

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को खास अपडेट दिया है। हल ही में उर्फी जावेद ने रिवील किया था कि इस साल वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थीं। हालांकि, वीजा रिजेक्ट होने के कारण उनका ये सपना टूट गया। फिर भी उर्फी ने हार नहीं मानी और अपने इस स्पेशल आउटफिट को उन्होंने मुंबई में पहनकर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया। कान्स के लिए तैयार किए गए आउटफिट के लिए उर्फी ने खूब वाहवाही लूटी, लेकिन अब उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

अतरंगी कपड़े छोड़ उर्फी हुईं सिंपल

उर्फी जावेद ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उर्फी जावेद सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस सिंपल लुक में देख फैंस भी हैरान हैं। अपनी क्रिएटिविटी के लिए मशहूर उर्फी अचानक इतनी सिंपल कैसे हो गईं? ये सवाल तो हर किसी के मन में उठेगा। वैसे भी आजकल उर्फी अतरंगी कपड़ों में कम ही नजर आती हैं। अब अपने इसी बदलाव पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया।

उर्फी बोलीं अब एक्सपेरिमेंट्स की जरूरत नहीं

उर्फी ने सिंपल सा सूट पहनकर वीडियो बनाया है। एक्ट्रेस कह रही हैं, ‘क्यों कुछ और उम्मीद कर रहे थे? मुझे पता है आप लोग सोच रहे होंगे कि आज क्या क्रेजी पहनकर आएगी- फूल-पत्ती, कांच के टुकड़े या हेटर्स के आंसू? उर्फी और ये? आप भी सोच रहे होंगे कि कहां गए वो एक्सपेरिमेंटल लुक्स, क्रेजी आर्ट पीसेज? मैं भी यही सोच रही हूं। मैंने खुद से बात की और मुझे नहीं पता क्या हुआ है, लेकिन पहले जितना मैं एक्सप्रेस करती थी ना, मुझे लगता है अब मुझे वो सब करने की जरूरत नहीं है।’

उर्फी जावेद ने शुरू किया नया चैप्टर

उर्फी जावेद ने आगे ये भी कहा, ‘मैं जानती हूं कि पहले जो मैं करती थी वो मेरी क्रिएटिविटी थी, मेरी पहचान थी। लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे इसे रोक देना चाहिए। कुछ नया ट्राई करना चाहिए, कुछ सिंपल। देखते हैं कि ये फेज कितना लम्बा चलेगा। ये एक नया चैप्टर है। अभी के लिए मैं यही हूं।’ अब उर्फी का ये वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे अब कुछ समय के लिए उनके क्रिएटिव लुक्स देखने को नहीं मिलेंगे। एक्ट्रेस एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ