पति संग शादी में दरार की खबरें, अर्चना पूरन सिंह ने बताई सच्चाई

मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ न कुछ अपडेट्स आते रहते हैं। इन्हीं अपडेट्स को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का लाइव ब्लॉग लेकर आए हैं।

entertainment Bollywood news live updates cannes film festival 2025 jyoti malhotra urvashi rautela

Entertainment News Live Updates

पिछले काफी दिनों से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 चर्चा में बना हुआ है। इसलिए आज की शुरुआत हम इसी के साथ करेंगे। जन्मदिन आज प्रिया गामरे का है, जबकि हॉलीवुड सुपरस्टार्स टॉम क्रूज अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब इंडिया के सबसे बड़े सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ को लेकर गुड न्यूज आई है।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Nia Sharma ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया ग्लैमर लुक, एक्ट्रेस ने शेयर की लेटेस्ट फोटोज

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने ब्लैक ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की है। ब्लैक ड्रेस में निया बेहद खूबसूरत लग रही है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप लिया है, जिसमें वो कमाल की लग रही है।

https://www.instagram.com/p/DJ3-aJ2oRiK/?img_index=6

RJ Mahvash ने चहल के पोस्ट को किया रि-शेयर, लिखी मन की बात

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी शेयर है। इस पोस्ट में महवश ने यूजी की पोस्ट को रि-शेयर किया। चहल ने अपने पोस्ट में लिखा कि फैन बॉय ऑफ्टर फिनिशिंग प्यार, पैसा, प्रोफिट @rj.mahvash. वहीं, आरजे ने इस पोस्ट को रि-शेयर करते हुए लिखा कि थैंक यू तुम ट्रॉफी लेकर आओ हम अगला सीजन लेकर आएंगे।

Tejasswi Prakash ने ग्रीन आउटफिट में शेयर किए फोटोज, समर लुक में खूब जचीं एक्ट्रेस

तेजस्वी प्रकाश ने अपने लेटेस्ट समर लुक की फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में तेजस्वी ने ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बेहद कमाल की लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4VhA1y3zZ/?img_index=4

Sherlyn Chopra ने एयरपोर्ट लुक किया शेयर, कैजुअल लुक में नजर आई एक्ट्रेस

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से शेयर किया है। शर्लिन के पोस्ट में देखा जा सकता है कि वो खाना खा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस कैजुअल लुक में नजर आई।

https://www.instagram.com/p/DJ4P0lPMdV2/?img_index=4

Rashmika Mandanna ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, कैमरे के सामने दिए अलग-अलग पोज

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो अलग-अलग ढंग में पोज देती नजर आ रही हैं। यूजर्स भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4X6-Mskog/?img_index=5

Rubina Dilaik ने समंदर के बीच से शेयर किया वीडियो, देखें एक्ट्रेस के रिएक्शन

रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इस बीच अब रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना अलग-अलग रिएक्शन दे रही है। अगर आपने रुबीना का ये वीडियो अभी तक नहीं देखा है, तो आप इसे यहां पर देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4VIlMzatt/

Avneet Kaur का ये क्यूट वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?

अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो संग फूलों के संग नजर आ रही हैं। वीडियो में फूलों के लिए अवनीत का प्यार अलग ही देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए अवनीत ने लिखा कि मुझे फूल बहुत पसंद हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4LnhXyunc/

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बीच तनाव, खबरों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बीच तनाव की खबरें क्या आई कि फैंस परेशान हो गए। शादी के इतने साल बाद कपल के अलग होने की चर्चा फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रही। हालांकि, अब इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब झूठ है और शादी में दरार की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Cannes 2025 से 'ताजदार' का नया लुक वायरल, व्हाइट शूट में बेहद हैंडसम लगे ताहा शाहा

पॉपुलर एक्टर ताहा शाहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पोस्ट को ताहा ने 'फेस्टिवल डे कान्स' से शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/DJ4K4KDvyQS/?img_index=1

बॉसी लुक में खूब जचे रजत दलाल, पोस्ट कर लिखा खास कैप्शन

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो बॉसी लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि 16x2=8 इसका मतलब 'जाट' होता है, जो ज्यादातर 'जाट' यूज करते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4IVECPvRb/

Priyanka Chopra ने 'सिसिली' से शेयर किया पोस्ट, लोगों ने लुटाया प्यार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब पीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर सिसिली से पोस्ट शेयर किया है, जिस पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है और जमकर कमेंट्स किए हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ30gGfN1BW/?img_index=1

शूट पर पापा को मिस कर रहे हैं सनी देओल, शेयर किया क्यूट वीडियो

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच एक्टर अपने पापा को मिस कर रहे हैं। इसके लिए सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि शूट पर आपको मिस कर रहा हूं पापा।

https://www.instagram.com/p/DJ353t-Mw_A/

'ये वो पॉडकास्ट अंकल हैं...', Ranveer Allahbadia ने क्यूट फैन संग शेयर किया पोस्ट

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रणवीर ने एक छोटी-सी फैन के संग फोटो शेयर की है, जो बेहद प्यारी है। पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने खास कैप्शन भी लिखा है। रणवीर के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ4Bu2us7LP/

Ranya Rao को गोल्ड स्मलिंग केस में मिली जमानत, फिर भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगी एक्ट्रेस

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रान्‍या राव को गोल्‍ड स्‍मगलिंग केस में सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन इसके बाद भी रान्या को जेल में रहना होगा और वो बाहर नहीं आ पाएगीं। ज्यादा जानकारी के लिए खबर पढ़ सकते हैं:Ranya Rao को गोल्ड स्मलिंग केस में मिली जमानत, फिर भी देश के बाहर नहीं जा पाएंगी एक्ट्रेस

Kannada actor Ranya Rao and co-accused Tarun Kondaraju granted conditional bail by by the Economic Offences Court in connection with a gold smuggling case, on two sureties each and Rs. 2 lakh bond.

The court imposed the condition that they cannot leave the country and must not…
— ANI (@ANI) May 20, 2025

अंकिता लोखंडे ने पति संग शेयर की कोजी फोटोज, यूजर्स ने लुटाया प्यार

पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एक लेटेस्ट पोस्ट सेयर किया है। इस पोस्ट में अंकिता अपने पति विक्की जैन संग नजर आ रही हैं। फोटोज में कपल ने कैमरे के कोजी पोज दिए हैं। यूजर्स ने इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया है।

https://www.instagram.com/p/DJ344a-yQpO/?img_index=1

Urvashi Rautela और Orry ने कान्स 2025 से शेयर किया वीडियो, मस्ती करते आए नजर

उर्वशी रौतेला और ओरी 'कान्स 2025' में एक साथ नजर आए। दोनों ने इस दौरान खूब मस्ती की और इसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ31rpQu260/

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann से Sohail Khan ने की मुलाकात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया है कि सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने उनसे मुलाकात की है। सोहेल खान आज चंडीगढ़ गए थे और उन्होंने पंजाब के सीएम के घर जाकर उनसे बातचीत की। इस दौरान भगवंत मान ने सोहेल खान की मेहमान-नवाजी की। साथ ही सोहेल खान ने पंजाब और पंजाबियों से मिल रहे प्यार की सराहना भी की है। अब इनकी इस मीटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों गले लगते हुए नजर आ रहे हैं।

20 साल बाद फिर लौटा Shaktimaan

मुकेश खन्ना का शो 'शक्तिमान' हर किसी को बेहद पसंद था। काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि इस पर फिल्म बनेगी और एक्टर रणवीर सिंह 'शक्तिमान' के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, मुकेश खन्ना ने इस पर आपत्ति जताई थी। वहीं, अब 'शक्तिमान' के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। 20 साल बाद 'शक्तिमान' फिर वापस आ रहा है। अब इंडिया का अपने सुपर हीरो के लिए ये लम्बा इंतजार खत्म होने वाला है। हालांकि, कहानी में एक ट्विस्ट है। 'शक्तिमान' की वापसी ऑडियो सीरीज के जरिए होगी।

https://www.instagram.com/p/DJ3VVAgobTa/

Mouni Roy का हॉट लुक वायरल

मौनी रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस का वेस्टर्न लुक खूब पसंद किया जा रहा है। मौनी ने रेड ड्रेस में अपनी बेहद हॉट फोटोज पोस्ट की हैं। इस स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस में मौनी से अपनी नजरें हटा पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी अदाएं सबके होश उड़ा रही है।

https://www.instagram.com/p/DJ3sIC5NcYJ/?hl=en&img_index=1

War 2 के टीजर पर आया ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ का रिएक्शन

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का टीजर देखकर सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि एक्स वाइफ भी खुशी से झूम उठी हैं। सुजैन खान को 'वॉर 2' का टीजर कितना पसंद आया? उसका अंदाजा उनके कमेंट से लगाया जा सकता है। सुजैन खान ने अब इस टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह! आउट ऑफ दिस वर्ल्ड। आप और जूनियर एनटीआर एक साथ किल कर रहे हैं!'

War 2 का टीजर देख क्या बोलीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड?

'वॉर 2' का टीजर आज ही रिलीज हुआ है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म के इस टीजर को देखकर फैंस जितने एक्साइटेड हैं, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद नजर आ रही हैं। अब सोशल मीडिया पर सबा का रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने टीजर देखने के बाद पोस्ट पर कमेंट किया, 'Yeaahhhhhh, चलो चलें चलो चलें!'

Avneet Kaur को मिला असली प्यार

अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में अवनीत गुलाबों के गुलदस्ते के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अब ये गुलाब उन्हें किसने दिया? हर कोई ये जानना चाहता है। दरअसल, इन तस्वीरों के साथ अवनीत ने कुछ ऐसा कैप्शन दे दिया है कि लोग सोच में पड़ गए हैं। अवनीत ने लिखा, 'मुझे सच्चा प्यार मिला बेबी।' अब वो यहां किसकी बात कर रही हैं, वो रिवील नहीं हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DJ3jAV8SkxQ/?hl=en&img_index=13

Nehhaa Malik का Cannes 2025 से नया लुक रिवील

एक्ट्रेस नेहा मलिक ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। एक्ट्रेस के लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब नेहा का नया लुक सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो अपनी मां और बाकी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, उर्वशी रौतेला और ताहा शाह बदुशा के साथ नेहा मलिक की कान्स से तस्वीरें सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ3YjcBIrOW/?hl=en&img_index=14

Cannes 2025 में इंडियन अवतार में दिखीं Anushka Sen

पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का सेन का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से नया लुक सामने आया है। एक्ट्रेस ने फ्रेंच रिवेरा पर अपना फोटोशूट करवाया है। ब्लैक क्रॉप टॉप और स्कर्ट में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही कान्स में माथे पर बिंदी लगाकर अनुष्का सेन ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। अब एक्ट्रेस का ये लुक टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।

https://www.instagram.com/p/DJ3dKGRNpWX/?hl=en&img_index=6

Yeh Hai Mohabbatein एक्ट्रेस Shireen Mirza का हुआ बेबी शावर

पॉपुलर एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर अपने बेबी शावर की झलकियां दिखाई हैं। शिरीन मिर्जा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कुछ लोगों के साथ पॉपुलर गाने 'कोई मिल गया' पर एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJ1gU0qzXBv/

Operation Khukri ने नजर आएंगे Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म का खुलासा हो गया है। अब रणदीप हुड्डा भारतीय जवान के किरदार में दिखाई देंगे। ये एक रियल लाइफ वॉर ड्रामा होगी। 'ऑपरेशन खुकरी' के साथ एक्टर सबसे साहसिक मिशन को पर्दे पर उतारेंगे। फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' साल 2000 की उन घटनाओं को दिखाएगी, जब पश्चिम अफ्रीका के सिएरा लियोन में विद्रोही बलों ने 233 भारतीय सैनिकों को बंधक बनाया था। इसके बाद इन्हें कैसे बचाया गया, वो भी देखने को मिलेगा।

Akshay Kumar की OMG 3 को लेकर गुड न्यूज

अक्षय कुमार की फिल्म OMG का नया सीक्वल आने वाला है। एक्टर इस फिल्म के डायरेक्टर अमित राय के साथ तीसरी किस्त की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों ने OMG 3 के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि स्क्रिप्टिंग पर भी जल्द ही काम शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को साल 2026 में फ्लोर पर लाने की प्लानिंग चल रही है।

Urvashi Rautela का Cannes 2025 से एक और लुक आया सामने

उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से अपना एक और लुक शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर इस ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस के इस लुक की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला का हेयर स्टाइल भी काफी हटके लग रहा है।

https://www.instagram.com/p/DJ3CAKgxnlI/?img_index=20

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' का टीजर आउट

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का 1 मिनट 34 सेकंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। इस बार स्क्रीन पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने नजर आने वाले हैं। इन दोनों के बीच इंटेंस एक्शन सीन देखने को मिले हैं। साथ ही मॉम टू बी कियारा आडवाणी का हॉट बिकिनी लुक भी चर्चा में आ गया है। टीजर इतना धांसू है, तो ट्रेलर कितना शानदार होगा? अब फैंस बस यही सोच रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DJ3RspehKL2/?hl=en

Suresh Oberoi ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की

बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय ने एएनआई से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तारीफ की। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, 'आप देश को हमारा पड़ोसी कहते हैं, लेकिन मैं इसे अपना दुश्मन देश कहूंगा। क्या हमें इसे आतंकवादी देश कहना चाहिए? प्रधानमंत्री मोदी को उनका वादा पूरा करने के लिए सलाम।' सुरेश ओबेरॉय ने आगे कहा, 'पहलगाम हमले में अपने पतियों को खाने वाली महिलाएं, उन्हें उनके बलिदान के लिए बहुत सम्मान दिया जाना चाहिए।' पाकिस्तानी एक्टर्स और खिलाड़ियों के बैन पर उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि कोई पाकिस्तानी एक्टर, सिंगर या कोई भी भारत आए, यहां तक कि क्रिकेट मैच के लिए भी नहीं।'

Cannes में Rihanna का बेबी बंप के साथ छाया लुक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट से अरबपति सिंगर रिहाना का लुक सामने आया है। ब्लू ड्रेस में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दी। इस मौके पर बच्चे के होने वाले पिता यानी रिहाना के बॉयफ्रेंड एपी रॉकी भी उनके साथ पोज देते हुए नजर आए। रिहाना अपने बॉयफ्रेंड की फिल्म फिल्म 'हाईएस्ट 2 लोएस्ट' के कान्स प्रीमियर के लिए आई थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।मेट गाला के बाद Cannes में Rihanna ने छीनी लाइमलाइट, बेबी बंप में बॉयफ्रेंड संग दिया पोज

Rihanna and Rocky in Cannes. pic.twitter.com/0tqUJhVtR5
— 𝖌𝖆𝖇 (@gabgonebad) May 19, 2025

Hina Khan ने शेयर किया नो मेकअप लुक

एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि अपनी बीमारी का हिना पूरी दृढ़ता के साथ सामना कर रही हैं। इस बीच हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नो मेकअप लुक शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'नो फिल्टर, बस प्यार।' बिना मेकअप और फिल्टर के भी हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Jr NTR के जन्मदिन पर Allu Arjun ने दी बधाई

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बावा @tarak9999! आपको सफलता, आनंद और खुशी की शुभकामनाएं।' बता दें कि जूनियर एनटीआर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगे।

Bigg Boss 18 फेम Edin Rose अस्पताल में हुईं एडमिट

बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेने वालीं एडिन रोज ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही लिखा है कि 'वह कभी भी यहां वापस आना नहीं चाहती हैं।' एडिन के हाथ पर आईवी ड्रिप लगी हुई है, जबकि उन्होंने अपने चेहरे को छुपाया हुआ है। एडिन ने बताया कि रविवार को एक फंक्शन के लिए वह तैयारी कर रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में एडमिट होना पड़ा।

https://www.instagram.com/p/DJ1wCYszmMu/?img_index=1

इटली के बुल्गारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने हाथ जोड़कर जीत लिया दिल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इटली के बुल्गारी में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने लियू यिफेई और ब्लैकपिंक की सदस्य लिसा के साथ पोज दिया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में प्रियंका बेज कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस ऑफ-शोल्डर ड्रेस में वह बेहद सुंदर दिखीं। प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त दिल जीत लिया जब पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। जैसे ही कैमरापर्सन ने तस्वीरें क्लिक करना बंद किया तो एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद कहा।

https://www.instagram.com/p/DJ2rZEuxzIO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=886377c2-e0b9-45db-9e4b-5686318150b9

Shah Rukh Khan के प्याज काटते हुए निकले आंसू

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें सुपरस्टार की आंखें नम नजर आ रही हैं। वह राेते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें शाहरुख प्याज काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ फराह खान का कुक दिलीप भी है। शाहरुख को रोता हुआ देखने के बाद दिलीप कहता है, 'सर कल हो ना हो का क्लाइमैक्स याद आ गया।' कयास लगाए जा रहे हैं कि ये वीडियो शायद किसी एड का है। 

https://www.instagram.com/p/DJycbS3qIU_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=95da4100-a1b9-49b1-bdf4-290cb57a49a6

कार में टक्कर खाने से Sonu Nigam बाल-बाल बचे

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर अपने बॉडीगार्ड के साथ नजर आ रहे हैं। जैसी ही सोनू निगम मुंबई की सड़क पर पैदल चल रहे होते हैं। तभी पीछे से एक ब्लैक कार आगे की ओर बढ़ती है। कार सिंगर के पैर से टकराती है, जिस पर सोनू निगम तुरंत कार ड्राइवर को कार रोकने का इशारा करते हैं। कार से टकराने से सोनू निगम बाल-बाल बच गए।

https://www.instagram.com/p/DJ27jq9PoPJ/

Cannes में उतरने से पहले Janhvi Kapoor ने शेयर की खास तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रैंप वॉक करने के लिए तैयार हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर कान्स के लिए रवाना होते हुए देखा गया था। रेड कार्पेट पर उतरने से पहले जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक प्लेट में चॉकलेट सॉस से केक का शेप दिया हुआ है। प्लेट पर लिखा है, 'कान्स तैयार? बता दें कि जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर कान्स में होने वाला है।

Cannes 2025: जेनिफर लॉरेंस और रॉबर्ट पैटिंसन के साथ मानव पक्षी रेड कार्पेट पर उतरा

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में रेड कार्पेट पर उस वक्त सभी की नजरें थम गईं जब अमेरिकन स्टार्स जेनिफर लॉरेंस और रॉबर्ट पैटिंसन के साथ मानव पक्षी ने एंट्री ली। इस विशालकाय पक्षी के टक्सिडो स्टाइल के पंख और लाल रंग की काउल नेक थी। उसने रेड कार्पेट पर फिल्म निर्माताओं और एक्टर्स के साथ पोज दिया। दरअसल, इस मानव पक्षी का रेड कार्पेट पर उतरना डॉक्यूमेंट्री 'आई लव पेरू' से जुड़ा था, जो कान क्लासिक्स सेक्शन में चल रही है।

Cannes 2025: Shalini Passi ने रेड कार्पेट पर चुराई लाइमलाइट

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में विदेशी स्टार्स के अलावा इंडियन स्टार्स भी अपने लुक से फैंस को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। शालिनी पासी बीती शाम रेड कार्पेट पर उतरीं। लुक की बात करें तो शालिनी ने ब्लू शिमरी ऑफ शोल्डर फ्लोरल गाउन पहन रखा है, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने डायमंड लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए हैं। बालों को उन्होंने एक बन का शेप दिया है। मिनिमल मेकअप के साथ शालिनी पासी का ये लुक कान्स में लाइमलाइट चुराने के लिए काफी था।

https://www.instagram.com/p/DJ1Wyr1NWNp/

Cannes: सत्यजीत रे की 'अरण्येर दिन रात्रि' के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर-सिमी ग्रेवाल

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' का वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया। ये फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी, जिसमें शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल थीं। अब कान्स में हुई स्क्रीनिंग के मौके पर दोनों एक्ट्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल दोनों ही फ्रेंच रिवेरा में रेड कार्पेट पर चलीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

https://www.instagram.com/p/DJ2Ab18N6lY/?utm_source=ig_embed&ig_rid=de31fea4-f58c-42ee-96a6-3649ad71ade5

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ