'बचपन में मेरा यौन शोषण…', Sohail Khan का चौंकाने वाला खुलासा, पहली बार सुनाया दर्द

Sohail Khan: अभिनेता सोहेल खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था. आइए जानते हैं कि सोहेल ने क्या-क्या कहा है और बुलीइंग और रैगिंग के खिलाफ अपनी सख्त राय रखी है.

Sohail Khan

Sohail Khan. image credit- social media

Sohail Khan: अभिनेता सोहेल खान ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. सोहेल खान का कहना है कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ है. एक्टर ने बताया कि बचपन में उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था. अब पहली बार सोहेल ने इस दर्द को बयां किया है. आइए जानते हैं कि सोहेल ने क्या कहा है?

विज्ञापन

सोहेल खान ने शेयर किया किस्सा

दरअसल, हाल ही में सोहेल खान को रियलिटी शो ‘अलायंस’ में देखा गया. शो के लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल ने अपने बचपन के इस दर्दनाक किस्से के बारे में बात की है. शो में एक कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हुए सोहेल खान कहते हैं कि असल में जब मैं छोटा था, तो किसी ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था और मैंने कई साल तक ये बात किसी को नहीं बताई थी.

विज्ञापन

सोहेल ने क्या कहा?

सोहेल ने आगे कहा कि जब मैं बड़ा हुआ और एडल्ट बना तो आखिरकार मैंने अपने पिता को ये बात बताई. मैंने उनसे कहा कि डैडी, मेरे साथ ऐसा हुआ था. उन्होंने मुझसे पूछा था कि बेटा, तुमने इतने साल तक ये बात अपने अंदर दबाकर रखी? मैंने कहा कि मुझे माफ करना, लेकिन मुझे इस बारे में बात करने में बहुत शर्म आती थी.

बुलीइंग और रैगिंग पर की बात

सोहेल ने कहा कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी, लेकिन उस समय भी आपको शर्म महसूस होती है. इसलिए मैं बस अपने बच्चों से कहता रहता हूं कि कुछ भी हो जाए, हमेशा अपनी बात को शेयर करो. बता दें कि शो में सोहेल ने बुलीइंग और रैगिंग के खिलाफ अपनी सख्त राय रखी.

विज्ञापन

शादी और तलाक पर भी की बात

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं रैगिंग के सख्त खिलाफ हूं. मैंने हमेशा योहान और निर्वाण से कहा है कि बेटा अगर कोई तुम्हें बुली कर रहा है, तो आकर मुझे बताने में शर्माना या झिझकना मत क्योंकि मैंने खुद इसका अनुभव किया है. इसके अलावा सोहेल खान ने इसी शो में पत्नी सीमा के साथ अपनी शादी और उनके अलग होने की वजहों के बारे में भी बात की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ