मुंबई: पिछले दिनों टीवी वर्ल्ड की दो हसीनाओं के बीच हुई कैट फाइट तो आपको याद ही होगी। चाहत खन्ना द्वारा उर्फी जावेद (Chahatt Khanna and Urfi Javed fight) पर अश्लील कपड़े पहनकर पैप्स को पैसे देकर स्पॉट करने के आरोप लगाने के बाद ये बहस शुरू हुई थी। दोनों के बीच ये बहस काफी भड़काऊ होता चला गया। हालांकि, उर्फी ने बाद में अपने एक बयान पर माफी मांगते हुए मामले को खत्म कर दिया, जिसमें उन्होंने चाहत के निजी जिंदगी, तलाक और टूटे रिश्तों पर सवाल उठाए थे।
अभी पढ़ें – Urvashi Rautela का इंडियन अवतार सोशल मीडिया पर वायरल, सादगी से लूट रहीं लाइम लाइट
दूसरी ओर चाहत खन्ना (Chahatt Khanna name in Sukesh Chandrashekhar case) का नाम अब एक बार फिर लाइम लाइट में छाया हुआ है। हाल के मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से मिलने चार एक्ट्रेसेज तिहाड़ जेल पहुंची थीं। इनमें से एक हैं बिग बॉस फेम निक्की तंबोली, उनके अलावा एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में सुकेश मिलने पहुंचीं एक्ट्रेसेज को एक वर्साचे बैग और 2 लाख रुपये नकद उपहार के रूप में दिए। अब उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उर्फी ने एक प्रमुख पोर्टल से एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “लेकिन मैं अश्लील कपड़े पहनकर और पैसे देकर मीडिया कवरेज करवाने जैसी घटिया हरकत करती हूं।”
एक पोर्टल द्वारा प्राप्त चार्जशीट में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि “अप्रैल 2018 में पहली बैठक के दौरान, आरोपी पिंकी ईरानी को सुकेश चंद्रशेखर से ₹10 लाख की नकद राशि मिली, जिसमें से उसने 1.5 लाख रुपये की नकद राशि निकिता तंबोली को दी। दूसरी बार, पहली मुलाकात के दो से तीन सप्ताह बाद, वह अकेले सुकेश चंद्रशेखर से मिलने गई, जहां उसे 2 लाख रुपये नकद और एक गुच्ची बैग आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दिया गया।
अभी पढ़ें – Thank God Controversy: विवादों में फंसी ‘थैंक गॉड’, रिलीज से पहले स्टार्स के खिलाफ मामला दर्ज
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि चार्जशीट के अनुसार निक्की को 3.5 लाख रुपये की राशि और एक गुच्ची बैग दिया गया था। इसी मामले को लेकर गुरुवार को एक्ट्रेस नोरा फतेही दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुईं। दिल्ली पुलिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े धोखाधड़ी मामले में नए सिरे से पूछताछ शुरू की, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बुधवार को उसी के संबंध में पूछताछ के एक और दौर के पूछताछ के लिए बुलाया गया।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
5 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines