हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Orry ने अड़ाई टांग, मुंह के बल गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed, यूजर्स बोले- उम्मीद नहीं थी...

Urfi Javed-Orry: उर्फी जावेद और ओरी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में ओरी फैशन दीवा को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां, अगर आपको भी यकीन नहीं तो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed, Orry, image credit- Google

Urfi Javed-Orry: फैशन दीवा उर्फी जावेद और बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी अगर साथ में हों, तो भई कुछ ना कुछ तो खास होना बनता ही है। जी हां, बीते दिन ओरी और उर्फी को एक साथ देखा गया। साथ ही दोनों का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरीं। वहीं, अब उर्फी और ओरी का एक और वीडियो सामने आया है, लेकिन इस वीडियो में ओरी, फैशन दीवा को जान बूझकर गिराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कुछ समझे नहीं ना, तो आइए फिर आपको बताते हैं…

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, उर्फी और ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ने कल वाला ही आउटफिट पहना है, लेकिन उर्फी अपने फोन में कुछ देख रही होती हैं और ओरी अपना एक पैर आगे कर देते हैं, जिससे उर्फी मुंह के बल गिरते-गिरते बचती हैं। इसके बाद उर्फी का फोन, ओरी के फोन से टच होता है और फिर ओरी, उर्फी को अपने जैसी ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहना देते हैं।

यूजर्स ने लिए मजे

इसके बाद उर्फी अजीब-सा रिएक्शन देती हैं और फिर दोनों साथ में मस्ती करते दिखते हैं। वहीं, अब ये वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि Orry + urfi = orfi। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाह क्या बात है।

उर्फी-ओरी ने लिखा ये कैप्शन

एक तीसरे यूजर ने लिखा कि इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन अच्छा है। एक और ने कमेंट किया कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि Tickets and tees for the Orry party !!! #orfi

यह भी पढ़ें- Amarjot Kaur कौन? फिल्म Amar Singh Chamkila में Parineeti Chopra ने निभाया जिनका किरदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें