Urfi Javed New Look: बार्बी डॉल बन फैशन क्वीन ने दिखाया अतरंगी अंदाज, यूजर्स बोले- 'उर्फी को उड़ जाना चाहिए'
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed New Look
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed New Look
Urfi Javed New Look: अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल की वजह से उर्फी जावेद सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैशन क्वीन बन चुकी उर्फी जावेद हमेशा ही अपने लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं।
एक बार फिर से उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। इस बार उर्फी जावेद बेबी पिंक कलर का आउटफिट पहनें नजर आई। उर्फी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Urfi Javed New Look
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। साथ ही वो अपने फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में फैशन क्वीन उर्फी जावेद (Urfi Javed) मुंबई में स्पॉट हुईं, जहां से उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेबी पिंक कलर का हार्ट शेप आउटफिट में उर्फी बार्बी डॉल की तरह लग रही हैं। साथ ही आउटफिट के साथ उर्फी के बालों का कलर भी मैच कर रहा है। फैशन क्वीन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
उर्फी के इस नए लुक की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उनका मजाक बना रहे हैं। फैशन क्वीन के इस वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “ना अच्छी लग रही है और ना ही बुरी लग रही है। अजीब-सी लग रही है।”
इस तरह के कमेंट्स कर रहे यूजर
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि “अब उर्फी को उड़ जाना चाहिए, पर तो लगा लिए हैं।” साथ ही एक और यूजर ने लिखा कि “एक दिल आपके लिए बनता है।” वहीं एक और यूजर ने उर्फी के वीडियो पर कमेंट किया कि “आप बार्बी कम एनाबेल ज्यादा लग रही हैं।”
वहीं, अगर उर्फी जावेद के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। इसके बाद उर्फी जावेद ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा। वहीं, अब उर्फी अपने फैशन सेंस के कारण खूब सुर्खियां बटोरती हैं। साथ ही उर्फी के फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.