Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने के लिए एक बार फिर उर्फी जावेद (Urfi Javed) सामने आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद अगर आप भी दंग न रह गए तो कहना। अब अपने कपड़ों पर एक्सपेरिमेंट करने वाली इस एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बाद हर किसी की आंखें खुली रह गई हैं। उर्फी का लेटेस्ट लुक अब सामने आ चुका है। खुद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस नए वीडियो को शेयर किया है।
उर्फी का लेटेस्ट वीडियो वायरल
अब इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उर्फी के पास कपड़े पहनने का वक्त नहीं था। ऐसे में उन्होंने जुगाड़ लगाकर समय बचाते हुए अपनी बॉडी को कवर किया है और इसे स्टाइल का नाम दे दिया है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये तो आप खुद इस वीडियो में ही देख लीजिए। अब सामने आए उर्फी के नए लुक में एक्ट्रेस पहले ब्लैक बैकलेस ड्रेस में नज़र आ रही हैं। वो किसी को वेव करते हुए दिखाई दें रही हैं और कुछ ही सेकंड्स में उर्फी पीछे पलटकर देखती हैं। जैसे ही वो टर्न लेती हैं तो क्या दीखता है उर्फी ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई को अपनी बॉडी पर अटकाया हुआ है।
कपड़े अटकाकर बनाया वीडियो
शर्ट को उन्होंने हेंगर के सहारे अपनी गर्दन पर अटैच किया है और साइड से अपनी स्कर्ट में टक कर इसे फ्लॉन्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी अपने इस अजीबी-गरीब स्टाइल को खुशी-खुशी फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जस्ट हैंगिंग आउट…।’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलता हुआ नज़र आ रहा है। ट्रोलर्स भी इसे देखकर इस बार शॉक्ड रह गए हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि हेंगर के साथ ऐसा कुछ भी हो सकता है। ऐसे में लोगों में मजेदार रिएक्शन अब सामने आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CrxWpYLMhRL/?hl=en
फैंस भी रह गए हैरान
एक यूजर ने अब उर्फी के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘कैसे कर लेती हो बहन ये……’ तो किसी ने कहा, ‘दिल एकदम से धक धक करने लगा।’ कोई नोला, ‘शर्ट पहन लो।’ एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भारत को नीचा दिखा रही हैं इस प्रकार का ड्रेस पहनकर, मतलब क्या है ऐसे करने का?’ तो कोई बोला, ‘ये कौन-सा स्टाइल है कपड़े पहनने का?’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये सब क्या क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा है मैं अंधा हूं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कन्फ्यूज्ड हो गई मैं तो।’ अब कुछ ही रिएक्शन उर्फी के लुक पर सामने आ रहे हैं।