10M फॉलोअर्स पूरे होने पर Bigg Boss फेम Manisha Rani ने खरीदी पहली कार, करोड़ों में है कीमत

Manisha Rani Car Collection: बिग बॉस फेम मनीषा रानी ने अब एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार खरीद ली है। ये एक्ट्रेस की पहली गाड़ी है जिसका सेलिब्रेशन वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Manisha Rani Car Collection

Image Credit: Instagram

Manisha Rani Car Collection: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) से फेम पाने वालीं मनीषा रानी (Manisha Rani) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इस शो के बाद कितनी मेहनतब कर रही हैं तो ये सभी देख रहे हैं। वो लगातार काम कार इंडस्ट्री में अपनी जगह और नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं। खुशी की बात तो ये है कि अब मनीषा की ये मेहनत रंग ला रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दो बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं जिसका जश्न भी जोरो-शोरो से हुआ। पहले तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए और बाद में अपनी जिंदगी की पहली कार खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा ने खरीदी मर्सिडीज कार

अब मनीषा रानी ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपनी लग्जरी कार की झलक दिखाते हुए सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। बता दें, उन्होंने कोई ऐसी वैसी गाड़ी नहीं खरीदी बल्कि वो चमचमाती मर्सिडीज अपने घर लेकर आई हैं। उन्होंने इस कार की अनबॉक्सिंग से लेकर केक काटकर किया सेलिब्रेशन तक की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो की शुरुआत हुई मनीषा के इमोशनल और मोटिवेशनल डायलॉग के साथ। एक्ट्रेस जब अपनी मर्सिडीज को अनबॉक्स करती हैं तो बैकग्राउंड से आवाज आती है ‘एक दिन में सपना पूरा नहीं होता, लेकिन अगर हम रोज मेहनत करते हैं तो एक दिन सपना जरूर पूरा होता है।’

विज्ञापन

10 मिलियन का ग्रैंड सेलिब्रेशन

इसके बाद खुशी से झूमती हुई नज़र आ रही हैं। वो कार से पर्दा हटाती हैं और पीछे से कलर बॉम्ब फूटता है। इसके बाद एक्ट्रेस सेलिब्रेट हुए नज़र आती हैं और गाड़ी में बैठकर उनके चेहरे पर जो खुशी दिख रही है वो बताती है कि उन्होंने क्या हासिल कर लिया है। इसके बाद वीडियो में मनीषा को 10 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न मानते हुए भी देखा जा सकता है। उन्होंने केक भी काटा और बाद में डांस भी किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सच हुआ एक्ट्रेस का सपना

बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल गई। #mercedes’ अब इस वीडियो को देख फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। जिस तरह से बेहद कम समय में मनीषा तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं वो देखकर न सिर्फ उनके घरवालों बल्कि फैंस को भी उन पर प्राउड फील हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ