'Urfi के अरमान आंसुओं में बह गए?' एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देख बोलें सोशल मीडिया यूजर्स

Urfi Javed Crying In Latest Video: उर्फी जावेद का एक वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस इस वीडियो में अब कुछ ऐसा करते नज़र आई जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Urfi Javed Crying In Latest Video

Image Credit: Instagram

Urfi Javed Crying In Latest Video: उर्फी जावेद का एक वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस इस वीडियो में अब कुछ ऐसा करते नज़र आई जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जिसने भी अब उर्फी का लेटेस्ट वीडियो देखा वो पूछने लगा ये क्या चल रहा है? दरअसल, अब कुछ देर पहले उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस बार उन्होंने अपनी बॉडी तो पूरी तरह से कवर कर ली है। लेकिन उनकी आंखों ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

उर्फी ने शेयर किया वीडियो

अब उर्फी बिना आंसू बहाए अपनी आंखों से बड़े-बड़े आंसू बहा रही हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि मामला क्या है तो खुद ही आप उर्फी का ये वीडियो देख लीजिए। अब उनका एक और अतरंगी रूप सामने आ गया है। अब वो अजीब पिंक ओवरकोट में सबका अटेंशन ग्रैब करती नज़र आ रही हैं। इस ओवरकोट के रंग के अलावा इसकी खासियत है इसपर बनी आंखें जिससे आंसू बाहर आ रहे हैं। बता दें, उर्फी की ड्रेस रिमोट से कनेक्ट की गई है और रिमोट का इस्तेमाल कर वो ये आंसू दिखा रही हैं।

ड्रेस ने लूटी लाइमलाइट

उर्फी ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए मैचिंग बॉटम पहना है और फ्लिक्स हेयर स्टाइल के साथ चोटी भी बनाई है। उनका मेकअप भी खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस की हील्स पर भी फैंस की नज़रें बनी हुई हैं। उनका पूरा ही लुक काफी चौंका देने वाला है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि उर्फी ऐसा कुछ भी सोच सकती हैं। लेकिन उर्फी तो उर्फी हैं उनके आइडियाज एकदम हटके होते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका कोई जवाब नहीं है।

फैंस का रिएक्शन

अब सोशल मीडिया यूजर्स इस ड्रेस को देखकर पूरी तरह से हैरान नज़र आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘ये क्या हो रहा है?’ एक कमेंट आया, ‘पूरी तरह से हॉलीवुड वाइब्स उर्फी आई लव यू।’ एक ने कहा, ‘मेरे छोटे भाई का खिलौना लेकर भाग गई और उर्फी ये गलत बात है।’ तो कोई बोला, ‘आंसू निकल रहे हैं या कुछ और?’ अब सोशल मीडिया पर उर्फी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे बार-बार देखते हुए नज़र आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ