Urfi Javed Hindustani Bhau Fight: उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वो अपने कपड़ों से सबको चौंका जाती हैं, तो कभी उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कई बार सेलेब्स भी उनके कपड़ों से त्रस्त होकर उन्हें खरी खोटी सुना चुके हैं। ऐसें में एक बार फिर उन्हें अपने फैशन को लेकर विकोध का सामना करना पड़ रहा है। इस बार उन्हें बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने धमकी दे डाली है।
अभी पढ़ें – Sonam Kapoor ने बेटे वायु के लिए बनवाया आलीशान कमरा, यहां देखें इनसाइड पिक्स
उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाउ की लड़ाई
हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें कहा कि, “यह मैसेज उर्फी जावेद के लिए है जो अपने आप को बहुत बड़ी फैशन डिज़ाइनर समझ रही है। बेटा ये जो तू फैशन के नाम पर कपड़े पहनकर घूम रही है, ये हिंदुस्तान की सभ्यता के खिलाफ है। तेरी वजह से बहुत गलत मैसेज जा रहा है हमारी बहन और बेटियों तक। सुधर जा बेटा वरना मैं सुधार दूंगा”।
उर्फी का हिंदुस्तानी भाउ को जवाब
भाउ के इस वीडियो को उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘पहली बात तो ये कि मैं किसी से डरती नहीं और दूसरी बात ये कि हिंदुस्तानी भाऊ दोगला है’। उर्फी ने इसके आगे भी काफी कुछ खुलासे किए, जिसमें उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानी भाऊ की टीम ने उन्हें मदद ऑफर की थी। लेकिन उर्फी ने मदद लेने से मना कर दिया था , तबसे वे उनके पीछे पड़ गए हैं।
इतना ही नहीं उर्फी ने सबूत के तौर पर अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर चैट्स के स्क्रीनशॉट्स और भाऊ की 3 महीने पुरानी वीडियो भी शेयर की, जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ उर्फी के कपड़ों और उनकी मर्ज़ी का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, ‘आप जो गाली देते हो वो तो भारत की संस्कृति है, आपकी गालियों ने कितने लोगों को सुधारा है।
अभी पढ़ें – Children’s Day: बचपन में भी बेहद क्यूट दिखती थीं काजोल, नटखट अंदाज ने जीता फैंस का दिल
अब जो आपने मुझे खुले आम धमकी दी है क्या आप जानते हैं मैं आपको जेल भी भिजवा सकती हूं। लेकिन आप तो वहां भी कई बार जा चुके हैं। एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि वह ट्रोलिंग के चलते मेंटली और अपनी सुरक्षा को लेकर भी परेशान रहती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines