हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Urfi Javed को रिवीलिंग लुक पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
Urfi Javed को रिवीलिंग लुक पड़ा भारी, एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed), जो आए दिन अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस का म्यूजिक एलबम ‘हाय हाय ये मजबूरी’ (Haye Haye Yeh Majboori) रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड और रिवीलिंग कपड़े पहने।

अभी पढ़ें – फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज, ये है आरोप

अब ऐसा कर के उन्होंने खुद को कानूनी (Urfi Javed in legal trouble) संकट में डाल दिया है। उर्फी के खिलाफ रिवीलिंग आउटफिट पहनने की शिकायत दर्ज कराई गई है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक गुमनाम व्यक्ति ने ज़ीनत अमान के गाने की रीमेक, ‘हाय हाय ये मजबूरी’ में उर्फी के बोल्ड लुक को देखते हुए ये शिकायत दर्ज कराई है।

गाने में उर्फी को लाल साड़ी पहने देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके खिलाफ ‘इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्पष्ट यौन कृत्य वाली सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने’ के लिए शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोमवार, 17 अक्टूबर को, उर्फी ने अपने गाने की शूटिंग के दौरान का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो गलती से झूले से गिरती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वहां मौजूद आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स की मदद से वो बच जाती हैं। उसने अपनी क्लिप को खुद शेयर कर कैप्शन दिया, “ये तो सच का हाय हाय हो गया था!”।

अभी पढ़ें – FIR Against Kamal Kishore Mishra: फिल्म मेकर कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज, पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

 

रीक्रिएटेड ट्रैक को गौरव दासगुप्ता ने कंपोज किया है, जिसे राजेश मंथन ने लिखा है और इसे सारेगामा म्यूजिक के लिए श्रुति राणे ने गाया है। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है।

पढ़ें: बॉलीवुड के ताजा समाचार E24 Bollywood पर भी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें