Paris Fashion Week: हर रोज कुछ ना कुछ नया पहनकर उर्फी जावेद (Uorfi Javed) इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। अपने अतरंगी पहनावे को लेकर अक्सर उर्फी सुर्खियों में बनी रहती है।
अपने फैशन के चलते कई बार उर्फी को ट्रोलिंग्स का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन उसके बावजूद भी उर्फी वहां जा पहुंची हैं, जिसके वो हमेशा सपने देखा करती हैं।
ग्लैमर वर्ल्ड में आना चाहती थी उर्फी
जी हां, हमेशा से उर्फी को ग्लैमर वर्ल्ड में आना था और इसलिए उर्फी ने एक्टिंग से करियर की शुरुआत भी की, लेकिन जब बात नहीं बन पाई, तो उर्फी ने फैशन का रास्ता अपनाया। अपने फैशन के कारण अक्सर उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं, लेकिन आज देखा जाए तो उर्फी बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं।
और पढ़िए – Sachin Shroff ने चांदनी के साथ लिए सात फेरे, कपल की वेडिंग फोटोज आई सामने
पेरिस फैशन वीक की ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी बनी उर्फी
बता दें कि हाल में भी एक मैगजीन के लिए उर्फी ने फोटोशूट करवाया। इसके लिए उर्फी ने फेमस फैशन डिजाइनर के आउटफिट को पहना। उर्फी की ये ड्रेस फेमस फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) के कलेक्शन की है। बता दें कि उर्फी पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने पेरिस फैशन वीक (paris fashion week) की ये ड्रेस पहनी है।
खूब लाइमलाइट बटोर रही उर्फी जावेद
बतातें चले कि इससे पहले भी उर्फी जावेद डर्टी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। साथ ही वो हमेशा ही अपने फोटोशूट से खूब लाइमलाइट बटोर लेती हैं। इसके साथ ही उर्फी का अनोखा मेकअप भी सबका ध्यान खींचता है। बता दें कि उर्फी के पिंक बाल भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हैं।
साड़ी में कराया फोटोशूट
साथ ही इसके पहले भी उर्फी ने भारत के टॉप फैशन डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला (Abu Jani Sandeep Khosla) के लिए साड़ी पहनकर फोटोशूट करवाया था। इसके लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने में बिजी हैं उर्फी
इसके साथ ही उर्फी जावेद इन दिनों बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने में बिजी हैं। ट्रोलिंग के बाद भी उर्फी को बॉलीवुड सेलेब्स की तारीफें भी मिली हैं। इतना ही नहीं बल्कि उर्फी को हॉलीवुड सेलेब्स तक से भी वाहवाही मिली है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines