Upcoming OTT Release: आने वाला हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है। अब अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई मजेदार सीरीज रिलीज़ होने वाली हैं। हॉरर से लेकर रोमांटिक सीरीज तक रिलीज़ के लिए तैयार हैं। ऐसे में आप अब अपने घर में बैठे-बैठे या फिर ट्रेवल करते हुए भी एंटरटेन हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में आप कहां और किस दिन किस सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं। चलिए देखते हैं अपकमिंग ओटीटी रिलीज़ की पूरी लिस्ट।
यह भी पढ़ें: PM Modi का Garba Song सुन Akshay Kumar को हुई अपने करियर की चिंता, बोले ‘सर अब आप हमारे फील्ड में भी…’
Mansion 24
‘मैन्शन 24’ एक हॉन्टेड घर की कहानी है जिसमें लोग लापता हो जाते हैं। एक लड़की अपने गुमशुदा पिता को इस जगह पर ढूंढ़ने आएगी और कई डरावनी चीज़ो से उसका सामना होगा। इस वेब सीरीज में काफी सुपर नेचुरल चीज़े देखने को मिलने वाली हैं। इसमें अविका गोर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, बिंदू माधवी, नंदू, विद्यु रमन, राजीव कनकला, अमरदीप चौधरी और मानस जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं। Mansion 24 OTT प्लेटफार्म Disney+ Hotstar पर 17 October को स्ट्रीम होगी।
Kaala Paani
मोना सिंह (Mona Singh) और आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की वेब सीरीज ‘काला पानी’ (Kaala Paani) 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी। इस सीरीज से 7 साल बाद आशुतोष एक्टर के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। ये सरवाइवल ड्रामा वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के काला पानी में लोग सर्वाइव कैसे करेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।
Permanent Roommates Season 3
रोमांटिक ड्रामा सीरीज परमानेंट रूममेट्स के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सुमित व्यास और निधि सिंह के अलावा इस सीजन में सचिन पिलगांवकर, शीबा चड्ढा और शिशिर शर्मा जैसे कई बड़े स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 अक्टूबर से स्ट्रीम किया जाएगा।
Doona
इस अपकमिंग साउथ कोरियाई टेलीविज़न सीरीज को 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। इसमें Bae Suzy और Yang Se-jeong लीड रोल में नज़र आएंगे। ये कहानी एक के-पॉप स्टार डू-ना के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका देती है और एक नार्मल से कॉलेज स्टूडेंट Won-jun की रूममेट बन जाती है।
Elite Season 7
एलिट सीजन 7 के साथ वापिस आ गया है। इसकी कहानी हाई स्कूल स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीजन में Omar लास एनकिनास से दूर यूनिवर्सिटी में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा लेकिन मूव ऑन करना उसके लिए मुश्किल होगा। वो थेरेपी लेगा क्योंकि वो सैमुअल की मौत के गिल्ट में है और इंटर्नशिप की वजह से स्कूल लौटता है। जहां सभी अपनी-अपनी लड़ाइयां लड़ रहे हैं। ये सीजन 20 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
42 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines