PM Modi का Garba Song सुन Akshay Kumar को हुई अपने करियर की चिंता, बोले 'सर अब आप हमारे फील्ड में भी...'

Akshay Kumar Reaction On Narendra Modi Garbo Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गरबा स्पेशल सॉन्ग ‘माडी’ रिलीज़ हुआ है। अब उनके इस टैलेंट को देखकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को टेंशन हो गई है। इस पर अक्षय का रिएक्शन सामने आया है।

Akshay Kumar Reaction On Narendra Modi Garbo Song

Image Credit: Google

Akshay Kumar Reaction On Narendra Modi Garbo Song: 15 अक्टूबर को एक ऐसी चीज़ हुई जिसे देखकर पूरा देश चौंक उठा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X (Twitter) से पूरे देश को नवरात्री की बधाई देते हुए एक खास जानकारी शेयर की। दरअसल, उनका गरबा स्पेशल सॉन्ग ‘माडी’ (Maadi) रिलीज़ हुआ है। इस गाने को Dhvani Bhanushali ने अपनी आवाज दी है और मीत ब्रदर्स ने इसे कंपोज किया है। सबसे खास बात ये है कि इस गरबा सॉन्ग के लिरिक्स खुद PM Modi ने लिखे हैं। अब उनके इस टैलेंट को देखकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को टेंशन हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्रि पर आया गरबा सॉन्ग

अक्षय कुमार का इस पर रिएक्शन सामने आ गया है। एक्टर को लगता है अब जैसे उनका करियर खतरे में है। बता दें, 15 अक्टूबर को मोदी जी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जैसे ही शुभ नवरात्रि हमारे सामने आती है, मुझे पिछले हफ्ते के दौरान मेरे द्वारा लिखा गया एक गरबा शेयर करते हुए खुशी हो रही है। उत्सव की लय को सभी को गले लगाने दें! मैं इस गरबा को आवाज और संगीत देने के लिए मीत ब्रदर्स, दिव्या कुमार को धन्यवाद देता हूं।’

Akshay Kumar Reaction On Narendra Modi Garbo Song

Image Credit: Google

विज्ञापन

अक्षय का रिएक्शन

अब अक्षय कुमार ने मजेदार अंदाज़ में इस पर रिएक्ट किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, ‘ये अमेजिंग है नरेंद्र मोदी जी! सर अब आप हमारे फील्ड में भी… हम कहां जाएं? आपको और सभी को शुभ नवरात्रि।’ अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी लोग एक्टर के इस ट्वीट को रीट्वीट कर मज़े लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बात अगर इस गाने की करें तो ये भी जमकर ट्रेंड कर रहा है। अबतक न जाने कितने देशवासी इस गाने को सुन चुके हैं और वीडियो को एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं।

कंगना ने भी किया रिएक्ट

इस वक्त ये गाना हर तरफ धूम मचा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस नए टैलेंट से सभी को इम्प्रेस कर दिया है। अब पूरा देश नवरात्रि पर इसे सुनकर एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं, अक्षय के अलावा कई और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर चुके हैं। इनमें कंगना रनौत जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ