Upasana Singh Latest Statement on CINTAA: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की महासचिव उपासना सिंह ने हाल ही में बड़ा बयान जारी किया है. CINTAA के कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर मनमानी करने के आरोप लगाए हैं. वहीं अब CINTAA की महासचिव उपासना सिंह ने मीडिया के सामने बयान जारी करते हुए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उपासना सिंह ने फिर से CINTAA के चुनाव की घोषणा भी कर दी है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और उपासना सिंह ने क्या कुछ कहा है.
11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा
CINTAA की महासचिव उपासना सिंह ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘CINTAA के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. इन 11 सदस्यों में से 8 इलेक्टेड सदस्य हैं. उन्होंने मुझे अपना इस्तीफा सौंपा है. मैं CINTAA की महासचिव हूं और हमारी समिति को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है. इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने एक ही कारण अपने इस्तीफे पर लिखा है. इन लोगों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर अपने पदों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.’
यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection Day 3: संडे टेस्ट में ‘डीसी’ ने गाड़े झंडे, फिल्म ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
क्या बोलीं उपासना सिंह?
उपासना सिंह ने आगे कहा, ‘इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने अपने इस्तीफों पर आगे लिखा है कि पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे हमारी कोई बात नहीं सुनती हैं और मनमाने ढंग से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाते हैं. एक्टर्स के सदस्यता कार्ड बिना किसी चेतावनी के रद्द कर दिए जाते हैं. साथ ही हमें भी कई उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.’ उपासना ने आगे कहा कि जिन सदस्यों ने इस्तीफा दिया है उन्होंने पूनम और पद्मिनी से ही जुड़े और भी कई कारण बताए हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Clash: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 4 फिल्में
फिर से होंगे CINTAA समिति के चुनाव
CINTAA की महासचिव ने आगे कहा, ‘लोग इस्तीफा तभी देते हैं जब उन्हें काफी परेशान किया जाता है. हमारे कुछ सदस्यों ने पहले भी इस्तीफे दिए थे, लेकिन उस दौरान हमने इन इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया था. CINTAA के संविधान में प्रावधान है कि अगर आधे या आधे से ज्यादा सदस्य इस्तीफा देते हैं तो समिति तुरंत भंग कर दी जाती है और फिर से चुनाव की घोषणा की जाती है. हम चाहते हैं कि इस मामले की निगरानी रजिस्ट्रार करें. उनकी निगरानी में होने वाला चुनाव ठीक से आयोजित हो.’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines