Box Office Clash: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 4 फिल्में

आप भी इंडिपेंडेंस डे वीक पर थिएटर में जाकर फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, 14 अगस्त को 1 या 2 नहीं बल्कि 4 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस दौरान यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरती है.

box Office Clash
1 / 5

आप भी इंडिपेंडेंस डे वीक पर फैमिली के साथ मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 14 अगस्त का दिन आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. दरअसल, शुक्रवार को (14 अगस्त) को सिनेमाघरों में 1 या 2 नहीं बल्कि चार बड़ी फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फिल्म का नाम मौजूद है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना सकती है.

विज्ञापन

बटवारा 1947

बटवारा 19472 / 5

लिस्ट में पहला नाम सनी देओल और प्रीति जिंटा की मूवी 'बटवारा 1947' का आता है. इस मूवी को आमिर खान के प्रोडक्शन तले तैयार किया गया है. वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इस मूवी में सनी पाजी-प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

आवारापन 2

आवारापन 23 / 5

दूसरे स्थान पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का नाम काबिज है. यह मूवी सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' को कड़ी टक्कर देने वाली है. मूवी 'आवारापन 2' का ट्रेलर के देखने के बाद से ही फैंस इस मूवी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है. यह मूवी भी 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

विश्वनाथ एंड संस

विश्वनाथ एंड संस4 / 5

तीसरे नंबर पर साउथ सिनेमा के स्टार सूर्या की मूवी 'विश्वनाथ एंड संस' का नाम शामिल है. यह एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी की कहानी 40 साल के ओलंपिक खिलाड़ी पर आधारित है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

विज्ञापन

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम हॉलीवुड की मूवी 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' का है. यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में ऐनी हाथवे, एवान म्क्ग्रेगोर, क्रिस्चियन कांवेरी और मैसी स्टेला ने अहम रोल प्ले किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन