Tamannaah Bhatia Diamond: हाल ही में साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) लस्ट स्टोरी में नजर आई थी।
एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी के दम पर फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, तमन्ना भाटिया अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
Tamannaah Bhatia के पास है दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा
दरअसल, आपको जानकर हैरानी होगी कि तमन्ना भाटिया के पास दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा हीरा है। कई लोगों के लिए ये जानकारी एकदम नई हो सकती है। तमन्ना को ये डायमेंड गिफ्ट में मिला है। वहीं, हीरे के साथ एक्ट्रेस का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि एक्ट्रेस को इतना महंगा गिफ्ट किसने दिया।
Upasana Kamineni gave Tamannaah Bhatia the worlds 5th largest diamond
ग्लोबल स्टार राम चरण की वाइफ उपासना ने किया था गिफ्ट
बता दें कि तमन्ना भाटिया को ये महंगा तोहफा देने वाला और कोई नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार राम चरण की वाइफ उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) कोनिडेला हैं। उपासना ने साल 2019 में इस डायमंड रिंग के साथ तमन्ना भाटिया की फोटो भी शेयर की थी, जो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ उपासना ने कैप्शन में लिखा था कि ‘मिसेज प्रोड्यूसर की ओर से सुपर तमन्ना भाटिया के लिए एक गिफ्ट। अभी से आपको मिस कर रही हूं। जल्द ही मिलेंगे।’
Upasana Kamineni gave Tamannaah Bhatia the worlds 5th largest diamond
तमन्ना ने उपासना को किया था ‘धन्यवाद’
इतना ही नहीं बल्कि तमन्ना ने भी इस फोटो को री-शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि ‘इस बोतल ओपनर से बहुत सी यादें जुड़ी होंगी। इतने लंबे समय बाद मिलकर बहुत अच्छा लगा, आपसे जल्द मिलने का इंतजार रहेगा आपकी बहुत याद आती है। बताते चलें कि सई रा नरसिम्हा रेड्डी तमन्ना के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में तमन्ना के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, किच्चा सुदीप, अनुष्का शेट्टी, विजय सेतुपति, नयनतारा और निहारिका भी लीड रोल में नजर आए थे।
करोड़ो में है इस अंगूठी की कीमत
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस अंगूठी की कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा है। अपने बेहतरीन डिजाइन, टेक्सचर और खूबसूरती के कारण इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
41 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines