Dhindhora Baje Re Out: ‘ढिंढोरा बाजे रे’ पर रणवीर-आलिया ने किया ताबड़तोड़ डांस, नए गाने में दिखी 'रॉकी और रानी' की जबरदस्त केमिस्ट्री

Dhindhora Baje Re Out

Dhindhora Baje Re Out

Dhindhora Baje Re Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

हाल ही में फिल्म का गाना ‘व्हाट झुमका’ और ‘वे कमलेया’ गाना रिलीज किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, अब इस फिल्म का नया गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ भी रिलीज हो गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

Dhindhora Baje Re पर रणवीर-आलिया ने किया ताबड़तोड़ डांस

इस गाने में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा से जोड़कर फिल्माया गया है। इस गाने में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं।

विज्ञापन

इस लुक में नजर आए दोनों सितारें

फिल्म के नए गाने में आलिया ने हैवी एम्ब्रायडरी वाली सुर्ख लाल साड़ी पहनी है। साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी, माथे पर बिंदी और कमरबंद से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं, रणवीर सिंह भी लाल रंग के अनारकली कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे करण जौहर

बता दें कि ‘ढिंढोरा बाजे रे’ संगीतकार प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है। वहीं, दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने इसे गाया है। इसके साथ ही गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

वहीं, अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bahchan), शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ