हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शख्स ने खींचकर उतारी Uorfi Javed की ड्रेस, 20 सेकंड में 4 बार बदले कपड़े

Uorfi Javed: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर ट्रेंड में रहती हैं। अब उर्फी जावेद ने 20 सेकंड में 4 बार कपड़े बदलकर दिखाए हैं।

विज्ञापन
Uorfi Javed

Uorfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों और ड्रैसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उर्फी के पास कपड़ों को लेकर एक से बढ़कर एक आइडियाज होते हैं। वो कभी एलियन के अवतार में आ जाती हैं तो कभी मोबाइल के सिम कार्ड से बनी ड्रेस को तैयार करके पहनकर आ जाती हैं। अब हाल ही में उर्फी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है अपने नए एक्सपेरिमेंट से। जी हां उर्फी ने 20 सेकंड में 4 बार कपड़े बदलकर अपने सभी फैंस को शॉक कर दिया है।

उर्फी ने 20 सेंकड में बदले 4 बार ड्रेस

विरल भयानी की ओर से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी जावेद स्पॉट हुईं। अब जब तक उर्फी स्पॉट हुईं तब तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद उर्फी ने जो पहन रखा था वो अचानक बदल गया। उर्फी के पीछे से एक शख्स ने उर्फी की ड्रेस खींची और उन्होंने जो ड्रेस नीचे पहन रखी थी वो दिखने लगी। फैंस इस मैजिक को देखकर हैरान हो गए। इसके बाद फिर से उसी शख्स ने एक बार फिर उर्फी की दूसरी तस्वीर को पीछे से खींचकर उतार दिया, जिसके बाद उर्फी की तीसरी ड्रेस भी सभी को नजर आ गई। कुछ इसी तरह से उर्फी ने महज 20 सेकंड में 4 बार ड्रेस बदल ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया इन्फलुएंसर उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। फैंस के अलग-अलग रिएक्शन्स उर्फी के इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। उर्फी जावेद के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- उर्फी जावेद का माइंडसेट अलग ही लेवल का है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- उर्फी बहुत ही टैलेंटिड हैं लेकिन कभी-कभी थोड़ी क्रिंज चीजें कर लेती हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- कोई भी उर्फी जावेद को कॉपी नहीं कर सकता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Avinash Mishra का ‘खेला’ खत्म, Eisha Singh संग रिश्ते पर हुए एक्सपोज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola