'नहीं बनना कूल गैंग का पार्ट...', 'The Traitors' में झगड़े के बाद Uorfi Javed ने Apoorva Mukhija को कहा 'मैनरलेस'

अपूर्वा मुखीजा और ऊर्फी जावेद की शुरुआत में “सिस्टर कोड” को लेकर अच्छी दोस्ती हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच तेज बहस हो गई, जिससे उनकी दोस्ती खराब हो गई।

'नहीं बनना कूल गैंग का पार्ट...', 'The Traitors' में झगड़े के बाद Uorfi Javed ने Apoorva Mukhija को कहा 'मैनरलेस'

Photo Credit- Instagram

रियलिटी शो द ट्रेटर्स में अभी कुछ ही एपिसोड आए हैं और अब से ही काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन अब दोनों के बीच लड़ाई हो गई है। ये झगड़ा तब शुरू हुआ जब एक इमोशनल पल में अपूर्वा ने उर्फी से थोड़ी दूरी चाही, लेकिन उर्फी ने इसे दिल पर ले लिया।

विज्ञापन

क्या है मामला?

शो की शुरुआत में उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा ने आपस में “सिस्टर कोड” यानी बहनों जैसा रिश्ता रखने का वादा किया था, लेकिन फिर एक बहस के बाद सब बदल गया। इस झगड़े का एक वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में अपूर्वा अपनी मां को याद करके रोने लगती हैं। उर्फी उनसे पूछती हैं कि क्या हुआ, लेकिन अपूर्वा गुस्से में कहती हैं कि उन्हें अकेला छोड़ा जाए। ये बात उर्फी को बुरी लगती है और बाद में वह जन्नत जुबैर और बाकी लोगों से कहती हैं, “मुझे ऐसे बात करने वाले लोग पसंद नहीं हैं। वो मेरे लेवल की नहीं है।”

अपूर्वा ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “उर्फी को मानना पड़ेगा, हम एक जैसे नहीं हैं।” इसके जवाब में उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपूर्वा को “मैनरलेस” कहा। उन्होंने लिखा, “हम एक जैसे नहीं हैं क्योंकि मैं उसकी तरह बदतमीज नहीं हूं। अगर बदतमीज होना ही कूल होने की पहचान है, तो मैं उस गैंग का हिस्सा नहीं बनना चाहती।”

विज्ञापन

शो में उर्फी ने और भी बातें कही। उन्होंने कहा, “मिशन के बाद वो परेशान थी, तो मैंने पूछा क्या हुआ। वो चिढ़ गई। फिर मैंने कहा, अगर तुम हर छोटी बात पर चिढ़ती हो तो मैं तुम्हारी दोस्त नहीं बन सकती और उसने जवाब दिया कि हर बात तुम्हारे बारे में नहीं होती। फिर मैंने कहा, मैं एक लेवल पर हूं और मुझे पसंद नहीं कि लोग मुझसे ऐसे बात करें। उसे मेरी इज्जत करनी चाहिए, क्योंकि वो मेरी जूनियर है।”

विज्ञापन

शो “द ट्रेटर्स” के बारे में

यह शो हॉलैंड के एक पॉपुलर रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसमें उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, अंशुला कपूर और रफ्तार जैसे 20 लोग हिस्सा ले रहे हैं। ये कंटेस्टेंट्स दो ग्रुप्स में बंटे हैं-  ट्रेटर्स यानी जो गेम में धोखा देते हैं और फेथफुल यानी जो सच्चे हैं। यह शो मर्डर मिस्ट्री और गेम के ट्विस्ट्स से भरा है। शो 12 जून को प्राइम वीडियो पर लॉन्च हुआ था। पहले ही हफ्ते में अपूर्वा ने राज कुंद्रा को ट्रेटर के रूप में पहचान लिया और वो शो से बाहर हो गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ