'मीम्स मुझे डिफाइन नहीं करते...', वजन बढ़ने पर ट्रोल करने वालों को बिपाशा बसु का करारा जवाब

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने मां बनने के बाद बढ़े वजन पर हो रहे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कमेंट्स मुझे डिफाइन नहीं तय करते। उन्होंने महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच की आलोचना की और महिलाओं से एक-दूसरे की सराहना करने की अपील की।

'मीम्स मुझे डिफाइन नहीं करते...', वजन बढ़ने पर ट्रोल करने वालों को बिपाशा बसु का करारा जवाब

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

अभिनेत्री बिपाशा बसु मां बनने के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स और ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में उन्होंने ऐसे लोगों को जवाब दिया है जो उनके बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे थे। बिपाशा ने कहा कि ऐसे कमेंट्स से उनकी पहचान या आत्म-सम्मान तय नहीं होता। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की बातें दिखाती हैं कि हमारे समाज में महिलाओं के प्रति सोच कितनी नकारात्मक और गलत है।

बिपाशा बसु का जवाब

पूर्व मिस इंडिया और ब्यूटी इंफ्लुएंसर श्वेता विजय नायर ने एक वीडियो के जरिए मातृत्व से जुड़ी भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों को दिखाया और यह भी कहा कि औरतों से हमेशा सबकुछ ठीक करने की उम्मीद की जाती है, चाहे वे कितनी ही जिम्मेदारियां क्यों न निभा रही हों।

विज्ञापन

बिपाशा ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “आपके इतने क्लियर शब्दों के लिए धन्यवाद। उम्मीद करती हूं कि लोग इतने नीच न बनें, और जो महिलाएं रोजाना न जाने कितनी भूमिकाएं निभाती हैं, उन्हें सराहें और सपोर्ट करें।”

बिपाशा ने आगे कहा, “मैं एक आत्मविश्वासी महिला हूं, जिसका साथ देने वाला समझदार पति और परिवार है। ऐसे ट्रोल्स या मीम्स मुझे कभी परिभाषित नहीं कर सकते, लेकिन ये जरूर दिखाते हैं कि समाज महिलाओं के बारे में कितना गलत सोचता है। मेरी जगह अगर कोई और महिला होती, तो शायद वो इस तरह की बातें सुनकर बहुत दुखी हो जाती और मानसिक रूप से टूट भी सकती थी।”

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, “अगर और भी महिलाएं अपनी आवाज उठाएं और एक-दूसरे की सराहना करें, तो महिलाएं और भी आगे बढ़ेंगी। हम महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।”

विज्ञापन

बिपाशा के बारे में 

बिपाशा बसु ने अपने करियर में ‘राज’, ‘नो एंट्री’ और ‘जिस्म’ जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। शादी के छह साल बाद, 2022 में बिपाशा बसु मां बनीं और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे उनके परिवार में खुशियों का आगमन हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ