Athiya Shetty-KL Rahul wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अब कपल की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।
कपल ने खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर साउथ रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसकी फोटो और वीडियो अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। अथिया और राहुल ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिया क्यूट रिएक्शन
एक्ट्रेस ने अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों के बाद मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की है, जिस पर फैंस के साथ पिता सुनील शेट्टी और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना क्यूट रिएक्शन दिया है। अथिया ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए लिखा “22.01.23.” यह दिन एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का दिन है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।
इस लुक में दिखा कपल
इन फोटोज में देखा जा सकता है कि केएल राहुल ग्रे कढ़ाई वाले कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं और अपनी होने वाली दुल्हन के गाल खींच रहे हैं। साथ ही अथिया ने भी रंगीन कुंदन और पोल्की ज्वैलरी के साथ आइवरी लहंगे में मेहंदी के फंक्शन को पूरा किया। शेयर की गई दूसरी फोटो में देखा जा सकता हैं कि डांस फ्लोर पर सुनील शेट्टी और अथिया डांस कर रहे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने भी सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हैं।
इस आउटफिट में अथिया
साथ ही तीसरी फोटो में कृष्णा श्रॉफ समेत अथिया अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं और चौथी फोटो में केएल राहुल के साथ अथिया वेस्टर्न आउटफिट में डांस कर रही हैं। साथ ही पांचवी फोटो में अथिया क्यूट पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं और एक्ट्रेस की इन फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के अलावा पिता सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है।.
और पढ़िए – Gadar 2: सनी देओल की गदर में आएगा नया मोड़, जानिए क्या हो सकती है स्टोरी
बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने किया डांस
शेयर की गई फोटोज में साफ दिख रहा है कि यह संगीत सेरेमनी की फोटोज हैं, जिसमें एक्टर सुनील शेट्टी ने खूब डांस किया है और बेटी और अपने परिवार के साथ वह डांस कर काफी खुश भी दिख रहे है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
13 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
14 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
15 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
16 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
17 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines