---विज्ञापन---

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा नाम तो इन हसीनाओं के करियर पर लगा ब्रेक

Don Dawood Ibrahim Poisoned Rumor: पाकिस्तान के कराची में दाउद को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। तो चलिए आज हम आपको दाउद के बॉलीवुड से रिश्तों के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Don Dawood Ibrahim Poisoned Rumor: अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम इन दिनों सुर्खियों मे बना हुआ है। खबर है कि उसको पाकिस्तान के कराची में जहर (Don Dawood Ibrahim Poisoned Rumor) दे दिया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के बॉलीवुड से भी रिश्ते रहे हैं। एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड में दाउद की तूती बोलती थी। सिर्फ इतना ही नहीं दाउद इब्राहिम और का तो बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों संग भी नाम जुड़ा था। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं दाउद की दखलअंदाजी खेल जगत में हुआ करती थी। लेकिन आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा।

अनीता अयूब

---विज्ञापन---

कहा जाता है कि डॉन दाउद का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। अनीता अयूब भी इन्हीं में से एक हैं। दोनों के अफेयर्स के भी चर्चे रहे हैं। कहा जाता है कि एक बार मशहूर फिल्म निर्माता जावेद सिद्दीकी ने अनीता अयूब को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था, इसके बाद दाऊद ने जावेद की हत्या करवा दी थी। अनीता और दाउद की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हैं।

यह भी पढ़ें: Tanuja Health Update: अभिनेत्री काजोल की मां ICU में भर्ती, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ

---विज्ञापन---

मंदाकिनी

मंदाकिनी बॉलीवुड की बहुत खूबसूरत हसीना हैं। अपनी एक फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद उन्होंने तहलका मचा दिया था। मंदाकिनी से भी डॉन के चर्चे रहे हैं। कहा जाता है कि इस फिल्म को देखने के बाद से दाउद ने यह तय कर लिया था कि वह मंदाकिनी से ही शादी करेगा। कहा तो यह भी जाता है कि मंदाकिनी और दाउद के फिल्मी गलियों में इतने चर्चे हुए कि एक्ट्रेस को तो फिल्में तक मिलना बंद हो गई थीं। यह भी खबरें थीं कि दाउद और मंदाकिनी ने शादी कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया और दाउद से अफेयर के बाद मंदाकिनी का फिल्मी करियर भी खत्म हो गया था।

---विज्ञापन---

क्रिकेट में भी दबदबा

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के अनुसार लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाब देने के बाद भी दाउद ने लगातार फिल्मों में पैसा लगाया। इसके अलावा वह क्रिकेट में भी दखल देने लगा था। कई बार तो उसको दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में भी देखा गया। पुलिस के अनुसार दाउद मैच फिक्स कराता था और सट्टा लगाकर उससे करोड़ों की कमाई करता था।

First published on: Dec 18, 2023 08:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola