Tanuja Health Update: अभिनेत्री काजोल की मां ICU में भर्ती, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ
Actress Tanuja Hospitalised: मशहूर अभिनेत्री की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Actress Tanuja Hospitalised: सिनेमा जगत को लगता है नजर लग गई है। आए दिन किसी न किसी के बीमार या निधन होने की खबरें आ रही हैं। इससे न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि फैंस भी उदास हैं।
इस बीच अब खबर आई है कि एक और मशहूर अभिनेत्री तनुजा की तबीयत बिगड़ गई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अभिनेत्री मशहूर एक्ट्रेस काजोल की मां हैं।
यह भी पढ़ें- Dunki की रिलीज में चार तो Salaar की रिलीज में पांच दिन बाकी, बॉक्स ऑफिस पर कौन करेगा धमाका?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि रविवार को उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते एक्ट्रेस को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि अदाकारा 80 साल की हैं। जैसे ही फैंस को एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली तो सभी उनके ठीक होने की दुआ करने लगे।
#TanujaHospitalised; Veteran Actress and #Kajol's Mother Is 'Under Observation' in ICU @itsKajolD @ajaydevgn #Tanuja #Bollywood https://t.co/yxd7LWYXrv
— LatestLY (@latestly) December 17, 2023
काजोल की मां ICU में ‘अंडर ऑब्जर्वेशन’ में हैं। तनुजा समर्थ ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने भूत बंगला, घर द्वार, मेमदीदी, सफारी, जीने की राह, प्रेम 86, इज्जत, साथिया सहित कई फिल्मों में अभिनय किया। आज भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
तनुजा समर्थ फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ की बेटी हैं। उनकी 3 बहनें हैं, जिनमें अभिनेत्री नूतन और एक भाई शामिल हैं। तनुजा ने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की और उनकी 2 बेटियां अभिनेत्री काजोल और तनीषा हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: