'जिंदा है Poonam Pandey... कर रही एन्जॉय', Umair Sandhu का बड़ा दावा

Umair Sandhu on Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत पर फैशन और फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने बड़ा दावा कर दिया है।

Umair Sandhu on Poonam Pandey Death

Umair Sandhu। फोटो आभार- गूगल

Umair Sandhu on Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत पर मिस्ट्री बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या सच है, लेकिन कुछ सामने नहीं आ पा रहा है। ऐसे में अब फैशन और फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने बड़ा दावा कर दिया है। उनका कहना है कि पूनम पांडे जिंदा है और ये बस एक पब्लिसिटी स्टंट है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन
विज्ञापन
Umair Sandhu on Poonam Pandey Death

Umair Sandhu का बड़ा दावा।

उमैर संधु ने एक्स पर किया पोस्ट

फैशन और फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने अपने एक्स पर एक पोस्ट करके सबको चौंका दिया है। उमैर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने पूनम की कजिन से बात की है और वो जिंदा है और अपनी मौत की खबर को एन्जॉय कर रही है। ये पूनम का पब्लिसिटी स्टंट है। जैसे ही उमैर का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। सब लोग कशमकश में है कि आखिर चल क्या रहा है? हालांकि उमैर ने बीते दिन एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पूनम की फोटोज शेयर की थी और लिखा था कि रेस्ट इन पीस #Poonam Pandey हम आपको बहुत मिस करेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/UmairSandu/status/1753308334235787356

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

वहीं, उमैर के इस पोस्ट पर नेटिजंस ने भी रिएक्शन की बाढ़ ला दी है। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही सस्ता पब्लिसिटी स्टंट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि पूनम का निधन हो गया है और ये सच है, उनकी बॉडी कानपुर में है। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या आपको विश्वास है। चौथे यूजर ने लिखा कि ऐसा करके वो क्या हासिल करना चाहती है? अगर वो मरी नहीं है, तो उसे अरेस्ट कर लेना चाहिए। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Umair Sandhu on Poonam Pandey Death

लोगों के कमेंट्स

क्या है असली सच?

बता दें कि पूनम पांडे के निधन की खबर बीती सुबह आई थी। पूनम के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें सर्वाइकल कैंसर पूनम की मौत की वजह बताई गई। हालांकि अब इस मामले पर तरह-तरह की बाते सामने आ रही है। हर कोई सच जानना चाहता है, लेकिन अभी इस मामले पर कोई भी आधिकारी पुष्टि सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ