हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मां-बाप का इकलौता सहारा…', UK07 Rider के भाई Kalam का आया इमोशनल रिएक्शन; लिखी दिल की बात

UK07 Rider News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. UK07 Rider एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं इसी बीच यूट्यूबर के भाई कलम इंक का एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो अपने दिल की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन

UK07 Rider News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. UK07 राइडर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. यूट्यूबर ने सुसाइड अटेम्प्ट करने से पहले अपने परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. वहीं दूसरी ओर यूट्यूबर के भाई कलम इंक ने अनुराग डोभाल के आरोपों को झूठा बताया और उन्हें ही आरोपी ठहराया. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अनुराग डोभाल को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं अब UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद कलम इंक का एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें वो दिल की बात जनता से कहते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर विवाद

कलम इंक ने कुछ दिन पहले वीडियोज शेयर किए थ, जिसमें वो अनुराग डोभाल के झूठे आरोपों के बारे में बता रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर UK07 Rider को ट्रोल किया जाने लगा. वहीं अनुराग डोभाल इससे बुरी तरह टूट गए और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर सुसाइड करने की कोशिश की. इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुराग के सपोर्ट में उनके फैंस उतर आए और अनुराग की फैमिली के बारे में अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: Box Office Report: The Kerala Story 2 ने 12वें दिन भी दिखाई ताकत, कुल कमाई पहुंची इतने करोड़

विज्ञापन

क्या बोले कलम इंक?

वहीं अब कलम इंक ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. म्यूजिशियन ने कहा, ‘इस टॉपिक पर मेरी तरफ से ये लास्ट रिएक्शन था. जो गलत होगा उसका कर्मा उसको मिल जाएगा. आप और मैं कोई नहीं होते सच-झूठ साबित करने वाले. मैंने अपनी वीडियो में कोई भी आरोप नहीं लगाए और चैट-रिकॉर्डिंग भी लीक नहीं की. मैंने बस सच सामने रखा है. अब भी गाली देनी है तो दो. पर जब ये चीज आपके साथ होगी तो मैं दावे के साथ कहता हूं कि आप भी सेम चीज करोगे.’

यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par OTT Release: 9 महीने बाद ओटीटी पर आ रही आमिर खान की फिल्म, जानें कहां होगी रिलीज

विज्ञापन

मां-बाप को लेकर कही ये बात

कलम इंक ने आगे कहा, ‘मेरे मां-बाप का इकलौता सहारा मैं हूं. और मैं वादा करता हूं मैं उन्हें गर्व महसूस कराऊंगा. सबको प्यार सबको जीत.’ अब सोशल मीडिया पर कलम इंक का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. बता दें हाल ही में अस्पताल से एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका भी नजर आ रही हैं. रितिका प्रेग्नेंट हैं और इसके बाद भी वो अपने पति अनुराग से अस्पताल मिलने पहुंची.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola