हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'भाभी और उनका परिवार…', UK07 Rider Anurag Dobhal की हेल्थ पर मैनेजर का लेटेस्ट अपडेट, रूमर्स ना फैलाने की भी अपील

UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हेल्थ पर अब उनके मैनेजर ने लेटेस्ट अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि अब अनुराग की हालत कैसी है?

विज्ञापन
UK07 Rider Anurag Dobhal. image credit- social media

UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की. इस हादसे में अनुराग की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और यूट्यूबर अभी भी हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच अब अनुराग के मैनेजर ने उनकी हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट दिया है. आइए जानते हैं कि अब अनुराग की हालत कैसी है?

मैनेजर ने दिया अपडेट

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में रोहित पांडे ने जानकारी दी है कि उनके करीबी दोस्त, भाभी और उनका परिवार इस समय अस्पताल में उनके साथ हैं और वो अभी भी ऑब्जर्वेशन में हैं. पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि प्लीज अफवाहें या गलत जानकारी ना फैलाएं.

अफवाहें ना फैलाएं

अनुराग के मैनेजर ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि इस समय किसी को भी निशाना ना बनाएं और ना ही किसी के प्रति नफरत फैलाएं. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. आइए हम सब उनके लिए प्रार्थना करें और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं. गौरतलब है कि यूके राइडर अभी भी अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे अनुराग

बता दें कि बीती रात अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. इस दौरान वो बेहद परेशान नजर आ रहे थे और रो भी रहे थे. अनुराग तेज स्पीड़ में गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने कहा कि ये उनकी आखिरी ड्राइव है और उन्होंने खुद ही अपनी कार का एक्सीडेंट कर दिया. एक्सीडेंट के तुरंत बाद अनुराग को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया.

हर कोई कर रहा ठीक होने की दुआ

इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है और सभी अब अनुराग के सपोर्ट में हैं. साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. अनुराग के मैनेजर रोहित भी लगातार उनकी हेल्थ पर अपडेट शेयर कर रहे हैं और कोई भी अफवाह ना फैलाने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘बचपन से लेकर बुढ़ापे तक….’, Rajat Dalal ने Anurag Dobhal के सुसाइड पर क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola