हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'डॉक्टर की निगरानी में…', UK07 Rider के एक्सीडेंट के बाद टीम ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया Anurag Dobhal का हाल

UK07 Rider News: यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस दौरान मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीती रात यूट्यूबर ने चलती गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की. यूट्यूबर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं अब UK07 Rider की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

विज्ञापन
UK07 Rider की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

UK07 Rider News: यूट्यूबर UK07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बीती रात यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. तेज रफ्तार कार में बैठे हुए अनुराग डोभाल रोते नजर आए और इसके बाद उनकी गाड़ी पलट गई. भयानक एक्सीडेंट के बाद यूट्यूबर को आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया. इसके बाद से ही अनुराग डोभाल के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई. वहीं अब अनुराग की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है और लोगों से भी खास अपील की है.

कैसी है अनुराग की हालत?

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा चौड़ा नोट लिखा और अनुराग की हेल्थ के बारे में बातें कीं. यूट्यूबर के मैनेजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अनुराग डोभाल के मैनेजर के रूप में पुष्टि करता हूं कि वो वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृप्या इसे आधिकारिक बयान मानें और बार-बार कॉल ना करें.’

यह भी पढ़ें: UK07 Rider का चौंकाने वाला Live, 150 की स्पीड में दौड़ाई कार, हुआ हादसा

विज्ञापन

मैनेजर ने क्या कुछ कहा?

मैनेजर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘यदि कोई और अपडेट आता है तो हम उसे उचित समय पर साझा करेंगे. कृप्या ध्यान दें कि उनके स्वास्थ्य या या संबंधित मामलों के बारे में कोई भी आधिकारिक अपडेट केवल मेरे खाते से ही जारी किया जाएगा. सटीक जानकारी के लिए केवल इसी अकाउंट पर भरोसा करें और कोई अनुमान ना लगाएं.’ अब अनुराग की टीम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं अनुराग का हेल्थ अपडेट जानने के बाद फैंस की भी चिंता दूर हो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘आदमी बनो…’, UK07 Rider अनुराग डोभाल के भाई ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या बोले कलम इंक?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज रफ्तार गाड़ी में बैठकर सुसाइड करने की कोशिश की. इस दौरान अनुराग रोते हुए नजर आए. वहीं इससे पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था और उसमें यूट्यूर ने अपनी फैमिली पर आरोप लगाए थे कि वो उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनुराग के भाई कलम ने भी इन आरोपों को झूठा बताया था और अनुराग को दोषी ठहराते हुए कहा था कि वो व्यूज के लिए ये सब कर रहा है, जिसके बाद ये मामला और गहरा गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola