Udit Narayan: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनों फीमेल फैन को किस करने की कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर तरफ सिंगर को लेकर चर्चा हो रही है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, इस मसले पर उदित ने पहले ही सफाई दे दी थी। वहीं, अब सिंगर का कहना है कि उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। आइए जानते हैं कि उदित ने क्या कहा?
उदित नारायण ने क्या कहा?
दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उदित नारायण ने इस मसले पर बात की। इस दौरान सिंगर ने कहा कि मैंने क्या कभी खुद को, या फिर अपनी फैमिली को या देश को शर्मिंदा करने के लिए कोई काम किया है? मैं अपनी लाइफ के इस फेज में आकर ऐसा कुछ क्यों करूंगा और वो भी तब, जब मेरे पास सब कुछ है। मेरा और मेरे फैंस का रिश्ता गहरा है और ये प्यार और अट्टू बंधन भी है।
मुझे इस पर कोई अफसोस नहीं- उदित
उदित ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपने जो भी देखा वो सिर्फ मेरे और फैंस के बीच के प्यार को दिखाता है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। वो मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी उन्हें खूब प्यार करता हूं। इसके आगे सिंगर ने कहा कि इस सिचुएशन पर उन्हें कोई शर्मिंदगी या अफसोस नहीं है। मुझे इस पर कोई अफसोस क्यों होना चाहिए?
मुझे हंसी आ रही है- उदित
उदित ने आगे कहा कि आप ही बताएं क्या आपको मेरी वॉइस में कोई दुख या फिर पछतावा दिख रहा है। मैं आपसे बात कर रहा हूं और मुझे हंसी आ रही है। ये कुछ ऐसा नहीं है कि बहुत बुरा है या फिर सीक्रेट है। ये चीज सबके सामने हैं और पब्लिक डोमेन में है और मेरा दिल साफ है। उदिन ने कहा कि अगर कुछ लोगों को ये गंदा लग रहा है, तो मुझे इसके लिए खेद है। हालांकि, मैं उनको थैंक्स करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे और फेमस कर दिया है।
भारत रत्न पाने की इच्छा रखता हूं- उदित
इसके आगे उदित ने कहा कि मुझे कई फिल्मफेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण मिल चुके हैं और अब मैं लता जी की तरह भारत रत्न पाने की इच्छा रखता हूं। उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मेरी पीढ़ी के कई सिंगर्स में से मैं उनका फेवरेट सिंगर था? जब मेरे पास माता सरस्वती का आशीर्वाद है, तो मुझे उन लोगों की क्या परवाह, जो दूसरे लोगों की सक्सेस को नहीं देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत छोड़ने की वजह ‘आध्यात्म’ नहीं, तो क्या? Mamta Kulkarni के फिर बदले बोल
संबंधित खबरें
'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
44 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
22 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines