---विज्ञापन---

भारत छोड़ने की वजह ‘अध्यात्म’ नहीं, तो क्या? Mamta Kulkarni के फिर बदले बोल

Mamta Kulkarni: अभिनेत्री ममला कुलकर्णी कई सालों तक इंडिया नहीं आई और भारत से दूर रहीं। अब ममता ने फिर से भारत छोड़ने की वजह पर बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni: अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन दिनों जमकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जबसे ममता इंडिया वापस आई हैं, तबसे ही उनको लेकर कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है। हाल ही में ममता कुलकर्णी ‘महाकुंभ 2025’ में पहुंची और वहां उन्हें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी गई, लेकिन इसके ममता को इस पद से हटा दिया गया। अब ममता ने फिर से बताया है कि वो इतने साल तक भारत क्यों नहीं आई? आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

23 साल हिंदुस्तान में पैर नहीं रखा

दरअसल, हाल ही में ममता कुलकुर्णी को ‘आप की अदालत’ में देखा गया। इस दौरान ममता ने कई चीजों पर बात की। साथ ही ममता ने ये भी बताया कि वो भारत से क्यों नहीं आईं? ममता ने कहा कि मैंने 23 साल हिंदुस्तान में पैर नहीं रखा, क्योंकि मैंने संकल्प शक्ति ली थी कि जिसने मुझ पर आरोप लगाया, वो आरोप सबसे पहले कोर्ट से क्लीन चिट मिलनी चाहिए।

---विज्ञापन---

क्यों इंडिया नहीं आईं ममता?

ममता ने कहा कि पब्लिसिटी करने के लिए मेरे नाम को केस में डाल दिया। आप सब जानते हैं कि किस ऑफिसर ने मेरा नाम लिया था, उसको मुंबई का कमिश्नर बनना था और उसने मेरा नाम लिया। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने वो केस तो उठाकर फेंक दिया, तो मेरा यही संकल्प था कि जब तक केस खत्म नहीं होता, तब तक मैं हिंदुस्तान में पैर नहीं रखूंगी।

भारत छोड़ने की वजह आध्यात्म थी- ममता

गौरतलब है कि इसके पहले आईएएनएस से एक्सक्लूसिव बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा था कि उनके भारत छोड़ने की वजह आध्यात्म थी। साल 1996 में उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ और उसी दौरान उनकी मुलाकात गुरु गगन गिरी महाराज से हुई। उनके आने के बाद ममता की रुचि आध्यात्म में बढ़ी और फिर उन्होंने तपस्या शुरू कर दी। हालांकि, ममता का मानना ​​है कि बॉलीवुड ने उन्हें नाम और शोहरत दी है। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड भी छोड़ दिया। साल 2000 से 2012 तक ममता तपस्या करती रहीं।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं ममता

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उनकी फिल्मों के लोग दिवाने हैं और ममता का अपना स्टारडम है। एक टाइम ऐसा था जब ममता बॉलीवुड की कमाल की अदाकाराओं में से एक थीं। हालांकि, जैसे ही ममता ने भारत छोड़ा वैसे ही बॉलीवुड से भी उनका रिश्ता टूटता चला गया। अब ममता इंडिया में हैं और लाइमलाइट में भी हैं।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant-Dodi Khan के ब्रेकअप की वजह क्या? एक्स हसबैंड ने किया खुलासा

---विज्ञापन---

First published on: Feb 02, 2025 04:22 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola