Twinkle Khanna Viral Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर महिलाओं पर हो रहे शोषण के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। बीते कुछ दिनों से देश में कई बुरी घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं जिन्होंने देश को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं? और आज के समय में भी क्या महिलाएं सुरक्षित हैं? कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता को देखकर सबका गुस्सा फुट पड़ा है। वहीं, बदलापुर में स्कूल की बच्चियों के साथ जो हुआ बेहद ही शर्मनाक है।
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट हुआ वायरल
हालांकि, बात यही थमी नहीं है और हर दिन एक ऐसा ही रूह कंपा देना वाली घटना सामने आ रही है। ऐसे में अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ने चिंता जताई है। ट्विंकल खन्ना ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को इस मामले पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़ने के बाद हर महिला उनसे सहमति जताएगी और उसे उनकी बात कहीं न कहीं सच लगेगी।
एक्ट्रेस ने लिखे अपने जज्बात
दरअसल, अब ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बढ़ते रेप केस और सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बात की है। उन्होंने अपने इस नोट में लिखा, ‘क्यों भूत भारतीय स्त्री को नहीं डराते?’ एक्ट्रेस ने खुद ही इसका जवाब देते हुए लिखा, ‘हालांकि, भूतों के अस्तित्व को साबित करने के लिए कोई साइंटिफिक एविडेंस नहीं है, लेकिन सबसे आसान एक्सप्लेनेशन ये होगी कि वे मानवीय जरूरत से आते हैं। तितलियों की जगह, आपको उल्टे पैरों वाली चुड़ैल दिखाई देती है।’
यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein और Munjya कब देंगी OTT पर दस्तक? कितने दिन करना होगा और इंतजार?
महिलाओं को भूतों से ज्यादा किससे लगता है डर?
एक्ट्रेस ने अपने नोट में आगे लिखा, ‘हालांकि, हॉरर फिल्मों में उन डरावनी चीजों की तुलना में कम परेशान करने वाली चीजें होते हैं जिन्हें हम हर दिन अपने आस-पास देखते हैं। अखबारों को देखने पर ये निराशाजनक सच्चाई सामने आती है। कोलकाता में एक डॉक्टर का बलात्कार और हत्या। बदलापुर के एक स्कूल में 2-4 साल के बच्चों का यौन शोषण। बिहार की एक 14 साल की लड़की का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई क्योंकि उसने 3 बच्चों के पिता का शादी का ऑफर ठुकरा दिया। मैंने महाराष्ट्र में एक स्केली मॉनिटर छिपकली के साथ बलात्कार करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर भी पढ़ी। मुझे लगता है कि इस देश की महिलाओं के लिए एक अंधेरी- सुनसान गली में भूत का सामना करना एक आदमी से ज्यादा सुरक्षित है।’
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines