Khel Khel Mein और Munjya कब देंगी OTT पर दस्तक? कितने दिन करना होगा और इंतजार?

Bollywood Movies OTT Release: ‘मुंज्या’ और ‘खेल खेल में’ की ओटीटी रिलीज को लेकर स्पेशल जानकारी सामने आई है। अब इनमें से एक फिल्म तो ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है तो दूसरी कब आएगी? अब वो भी रिवील हो गया है।

Bollywood Movies OTT Release

Bollywood Movies OTT Release

विज्ञापन

Bollywood Movies OTT Release: बॉलीवुड लवर्स के लिए एक नहीं बल्कि दो गुड न्यूज हैं। अब जल्द ही दो बॉलीवुड मूवीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। यानी अब ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। अब जो दो बॉलीवुड फिल्मों की ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है उनमें से एक तो अभी हाल ही में रिलीज हुई है और दूसरी का फैंस न जाने कब से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फैंस का वो इंतजार भी खत्म हो गया है।

मुंज्या किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज?

बता दें, पहली फिल्म जिसकी ओटीटी रिलीज की खबर सामने आई है वो ‘मुंज्या‘ (Munjya) है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए करीब तीन महीने पूरे होने वाले हैं। टीवी पर इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हो चुका है। वहीं, अब ये मोस्ट अवेटेड मूवी ओटीटी पर भी रिलीज कर दी गई है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर अब आप जब चाहे ‘मुंज्या’ का लुत्फ उठा सकते हैं। आज ही ये फिल्म ओटीटी पर जारी की गई है।

विज्ञापन

‘खेल खेल में’ की ओटीटी रिलीज को लेकर आया अपडेट

इसके अलावा अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar), फरदीन खान (Fardeen Khan), तापसी पन्नू, (Taapsee Pannu), वाणी कपूर (Vaani Kapoor), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और एम्मी विर्क (Ammy Virk) की फिल्म ‘खेल खेल में’ (Khel Khel Mein) जो 15 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज हुई है अब उसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के बाद ओटीटी पर कब दिखाई दे सकती है अब उसका खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

फेस्टिव सीजन होगा खास

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर रिलीज की जा सकती है। कहा जा रहा है कि त्योहारों के खास मौके पर यानी दिवाली के आस-पास ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी। रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद यानी अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ‘खेल खेल में’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। इस कॉमेडी फिल्म का भी फैंस को काफी इंतजार है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ