Twinkle Khanna On Kolkata Rape Case: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को देख पूरा देश आक्रोश में आ गया है। हॉस्पिटल में हुई हैवानियत ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। कैसे एक डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई ये जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। जनता अब उस लड़की के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। इसी बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस दरिंदगी को देख खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। कोई आजादी पर सवाल उठा रहा है तो कोई कानून और इंसानियत को सवालों के घेरे में रख रहा है।
ट्विंकल खन्ना का पोस्ट वायरल
लड़की होना क्या होता है? एक लड़की किन चीजों से गुजरती है? बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने पोस्ट शेयर कर दुनिया को वो अहसास बता रहे हैं। आयुष्मान खुराना की कविता तो आपने सुन ही ली होगी। इसके बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विंकल ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो उनकी बेटी को डेडिकेटेड है। एक्ट्रेस एक बेटी की मां होने के कारण कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता देखने के बाद कांप गई हैं।
ट्विंकल ने बेटी को दी अपने बचपन की सीख
ऐसे में अब ट्विंकल ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो बेटी को क्या कहती हैं और उसे क्या सीख दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद आप लोगों का दिल भी सहम जाएगा। उन्होंने लिखा, ‘इस प्लेनेट पर, इस देश में पचास साल हो गए हैं और मैं अपनी बेटी को वही सब सिखा रहा हूं जो मुझे मेरे बचपन में सिखाया गया था। पार्क में, स्कूल में, बीच पर अकेले मत जाओ। किसी भी आदमी के साथ अकेली मत जाओ, चाहे फिर वो तुम्हारे चाचा, कजिन या दोस्त ही क्यों न हों। सुबह अकेली मत जाओ, शाम को अकेली मत जाओ और खासकर रात में तो बिल्कुल भी नहीं।’
यह भी पढ़ें: मशहूर रैपर का कम उम्र में निधन, BeatKing की मौत से टूटे फैंस के दिल
बेटी को लेकर घबराईं ट्विंकल खन्ना
उन्होंने आगे लिखा, ‘अकेली मत जाओ क्योंकि ये अगर का नहीं है, बल्कि कब का मामला है। अकेली मत जाओ क्योंकि शायद तुम कभी वापस नहीं आ पाओगी।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस ट्विंकल खन्ना की बातों से सहमति जता रहे हैं और उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं। इस वक्त देश की हर महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines