मशहूर रैपर का कम उम्र में निधन, BeatKing की मौत से टूटे फैंस के दिल

Rapper BeatKing Passed Away: मशहूर रैपर का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से फैंस को जोरदार झटका लगा है। किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि रैपर अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Rapper BeatKing Passed Away

Rapper BeatKing Passed Away

विज्ञापन

Rapper BeatKing Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। एक के बाद एक कलाकारों को लेकर शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं। सुबह से अब तक 3 सिंगर्स के निधन की दुखद खबरें मिल चुकी हैं और अभी आधे से ज्यादा दिन बाकी है और अब एक और कलाकार के दुनिया से जाने की जानकारी मिली है। अब एक मशहूर रैपर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बेहद कम उम्र में रैपर की जान चली गई है और ये सुनकर फैंस भी सदमे में हैं।

मशहूर रैपर का निधन

जाने-माने रैपर जस्टिन रिले (Justin Riley) अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें इंडस्ट्री में ‘बीटकिंग’ (BeatKing) के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन अब महज 39 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आंखें हमेशा के लिए मूंद ली हैं। जस्टिन रिले एक कामयाब रैपर के साथ-साथ बेहतरीन प्रोडूसर भी थे। वहीं, अब उनके निधन की ऑफिशियली पुष्टि हो चुकी है। रैपर के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए जस्टिन रिले के निधन की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी 

बीटकिंग के मैनेजर ताशा फेल्डर (Tasha Felder) ने बीते दिन यानी 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये बुरी खबर सुनाई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर में क्या-क्या किया और कैसे उन्हें हमेशा प्यार किया जाएगा। स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने लिखा, आज, 15 अगस्त, 2024 को हमने जस्टिन रिले को खो दिया है। बीटकिंग एक दशक से भी ज्यादा समय से क्लब का सबसे बेहतरीन हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ढेर सारे आर्टिस्ट्स के साथ काम किया है कि अब उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। उन्हें अपनी बेटी, म्यूजिक और फैंस से प्यार था। हम उन्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे।’

विज्ञापन

बेटियां के सिर से उठा पिता का साया

बता दें, ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखने के बाद बेहद दुखी हैं। बीटकिंग के निधन की खबर सुनकर हर किसी का दिल टूट गया है। दूसरी तरफ अभी तक रैपर जस्टिन रिले के निधन का कारण सामने नहीं आया है। वहीं, अब उनके निधन के बाद उनकी दोनों बेटियां अकेली रह गई हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ