'तुम्हें दीवार पर टांग दूंगी…', ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के Met Gala लुक की उड़ाई खिल्ली; पोस्ट वायरल

Twinkle Khanna on Karan Johar Met Gala 2026 Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला लुक की खिल्ली उड़ाई है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये कमेंट काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ट्विंकल खन्ना ने क्या कुछ कहा?

Twinkle Khanna on Karan Johar Met Gala 2026 Look

Twinkle Khanna on Karan Johar Met Gala 2026 Look: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने मेट गाला 2026 डेब्यू के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर का लुक काफी वायरल हो रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक करण जौहर के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने भी करण जौहर के मेट गाला लुक पर कमेंट की है. एक्ट्रेस ने करण जौहर के लुक पर मजेदार रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

क्या बोलीं ट्विंकल खन्ना?

ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के मेट गाला लुक का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. इसमें करण जौहर मेट गाला के कार्पेट पर पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं. ट्विंकल खन्ना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस पर कमाल का कैप्शन लिखा, जिसने ऑडियंस का भी दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा, ‘वाह! पीस ऑफ आर्ट, अब ये पहनकर मेरे घर आना मैं तुम्हें दीवार पर टांग दूंगी.’

विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का मजेदार कमेंट वायरल

ट्विंकल खन्ना का ये मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. वहीं ये पहली बार नहीं है जब ट्विंकल ने अपने मजाकिया अंदाज को फैंस के सामने रखा हो. ट्विंकल अपने गुड सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं. अपने पति अक्षय कुमार को भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करती नजर आती हैं. वहीं ट्विंकल का ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

करण जौहर का मेट गाला लुक हुआ वायरल

वहीं बता दें करण जौहर और ट्विंकल खन्ना एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. वो अक्सर एक-दूसरे की खिल्ली सोशल मीडिया पर उड़ाते नजर आते हैं. साथ ही दोनों में से कोई एक-दूसरे के मजाक का बुरा भी नहीं मानता है. वहीं करण जौहर के मेट गाला लुक की बात करें तो फिल्ममेकर के लुक को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया. फिल्ममेकर के आउटफिट पर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग बनी दिखाई दी, जो भारत की कला, संस्कृति और कहानियों को दर्शाती नजर आई. वहीं मेट गाला में मनीष मल्होत्रा ने भी शिरकत की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ