Netflix पर तीसरे नंबर पर छाई 7 एपिसोड्स की एक्शन थ्रिलर, भोजपुरी स्टार की सीरीज को भी छोड़ा पीछे

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होते ही छा गई हैं. इनमें से कुछ सीरीज ने पुरानी सीरीज को ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे खिसका दिया है. आज हम 7 एपिसोड्स वाली उस एक्शन थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं जिसने भोजपुरी स्टार रवि किशन की सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

man on fire (1)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही सीरीज

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही सीरीज2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस 7 एपिसोड्स वाली एक्शन थ्रिलर सीरीज का नाम 'मैन ऑन फायर' है. इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है. यहां तक की ये सीरीज भारत में भी छाई हुई है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्शन सीन्स वायरल

सोशल मीडिया पर एक्शन सीन्स वायरल3 / 8

'मैन ऑन फायर' के एक्शन सीन्स को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज के सीन्स सोशल मीडिया पर इतने वायरल हो रहे हैं कि इसकी स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में हुई शामिल

रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में हुई शामिल4 / 8

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को आप इंग्लिश में देख सकते हैं. वहीं सीरीज की कहानी ए.जे. क्विनेल के 1980 नोवेल पर बेस्ड है. इस सीरीज के सातों एपिसोड्स को 30 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी.

विज्ञापन

तीसरे नंबर पर छाई सीरीज

तीसरे नंबर पर छाई सीरीज5 / 8

इस अमेरिकन सीरीज पर भारतीय जनता भी खूब प्यार लुटा रही है, ये ही वजह है कि आज ये भारत में नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर छाई हुई है. वहीं इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 8

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें याह्या अब्दुल-मतीन II, बिली बाउलेट, स्कॉट मैकनैरी, एलिस ब्रागा, बॉबी कैनावेल, पॉल बेन-विक्टर और थॉमस एक्विनो लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे7 / 8

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने भोजपुरी स्टार रवि किशन की 'मामला लीगल है' सीरीज को भी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे धकेल दिया है. इसके साथ ही कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' भी 'मैन ऑन फायर' से नीचे है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

इस अमेरिकन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें इसकी रेटिंग 6.8 है. वहीं अपकमिंग दिनों में इस सीरीज की सीरीज और बढ़ती नजर आने वाली है. अगर आप भी एक्शन थ्रिलर के शौकीन हैं तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन