TVF Web Series Sisterhood: अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन पिछले महीने 28 मई को रिलीज हुआ था, जो जबरदस्त हिट रहा। इसके बाद सोनी लिव पर ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन आया। शो के जरिए मिश्रा परिवार पूरे परिवार के साथ लौटा। इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब TVF ने एक नए शो की अनाउंसमेंट की है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। इस नए शो का नाम ‘सिस्टरहुड’ है, जिसमें स्कूल, बच्चे और टीचर की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। ये शो मिनी टीवी’ पर देखने को मिलेगा।
क्या है सिस्टरहुड की कहानी?
द वायरल फीवर (TVF) ने बीते दिन ‘सिस्टरहुड’ का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे अब तक 43 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर से शो की कहानी का काफी हद तक अंदाजा लग गया है। इस सीरीज की कहानी चार लड़कियों पर बेस्ड है, जो स्कूल की छात्रा होने के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं। सीरीज में इनकी दोस्ती जिंदगी में आने वाली कई चुनौतियों से होकर गुजरेगी जिससे निपटने के लिए चारों एकजुट होकर साथ आएंगी।
यह भी पढ़ें: ‘त्रिदेव’ की Sonam Khan कौन? जो Bigg Boss OTT 3 में करेंगी एंट्री, पीक पर छोड़ दी थी इंडस्ट्री
स्कूल का दिखेगा नया नजरिया
वेब सीरीज ‘सिस्टरहुड’ में मुख्य किरदार में निधि भानुशाली दिखाई देंगी। उनके अलावा अन्वेशा विज, नित्या माथुर और भाग्यश्री लिमये दिखाई देंगी। अपने किरदार पर बात करते हुए निधि भानुशाली ने कहा कि वो इस सीरीज में गार्गी का किरदार निभा रही हैं। गार्गी अपनी बाकी फ्रेंड्स के मुकाबले बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से आती है। स्कूल में एडमिशन लेने के बाद उसे एक नया नजरिया देखने को मिलता है। वो अपनी नई पहचान बनाने में जुटी हुई है।
जानें कब हो रही रिलीज?
आपको बता दें कि वेब सीरीज ‘सिस्टरहुड’ कल यानी 13 जून को अमेजन मिनी टीवी पर दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज को नयन श्याम ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसकी कहानी को आशीष मनचंदा, खुशबू बैद, स्वस्ति जैन ने लिखा है। वहीं श्रेयांश पांडेय ‘सिस्टरहुड’ के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि श्रेयांश पांडेय इससे पहले ‘गुल्लक 4’ को डायरेक्ट कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines