'त्रिदेव' की Sonam Khan कौन? जो Bigg Boss OTT 3 में करेंगी एंट्री, पीक पर छोड़ दी थी इंडस्ट्री

Sonam Khan In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस OTT का तीसरा सीजन 21 जून से जियो सिनेमा पर दस्तक देने जा रहा है। खबर है कि शो में एक्ट्रेस सोनम खान की एंट्री होगी। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोनम खान?

Sonam Khan In Bigg Boss OTT 3

Sonam Khan In Bigg Boss OTT 3.

विज्ञापन

Sonam Khan In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस OTT 3 की जब से अनाउंसमेंट हुई है, शो को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खबर आई कि इस बार शो सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। अब खबर है कि बिग बॉस OTT 3 में एक्ट्रेस सोनम खान एंट्री लेने वाली हैं। इस शो के जरिए सोनम करीब 30 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक करेंगी। हालांकि इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। दरअसल, बिग बॉस OTT 3 के लिए मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस नहीं किए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोनम खान?

एक फिल्म से बन गईं स्टार

अगर आप 80 के दशक की फिल्मों के शौकीन रहे हैं तो पहचान गए होंगे कि सोनम खान कौन हैं? फिल्म ‘त्रिदेव’ से रातों-रात पॉपुलर हो चुकीं सोनम खान बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उनका गाना ‘तिरछी टोपी वाले’ काफी फेमस हुआ था। ये फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सोनम ने कई फिल्मों में काम किया। आलम ये था कि उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं थी।

विज्ञापन

ETimesTrendsetters: 'Tridev' actress Sonam took Bollywood by storm with her  alluring looks | Photogallery - ETimes

 

विज्ञापन

करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री

सोनम खान का बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर चल गया था। उनका करियर पीक पर था कि 1991 में उन्होंने फिल्म ‘त्रिदेव’ के डायरेक्टर राजीव राय से शादी रचा ली। उन्हें आखिरी बार साल 1994 में फिल्म ‘इंसानियत’ में देखा गया था। शादी के बाद सोनम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी बल्कि वो देश छोड़कर विदेश में बस गईं। हालांकि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। शादी के 15 साल बाद साल 2016 में सोनम कपूर ने राजीव राय से तलाक ले लिया।

विज्ञापन

इंडस्ट्री में करना चाहती हैं कमबैक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम खान अब इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस अनिल कपूर के नए शो बिग बॉस OTT 3 में कंटेस्टेंट बनकर इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। उनके फैंस को जब से इस गुड न्यूज का पता चला है तो वो सोनम खान के कमबैक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ