हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Anupamaa में एक साथ हुई 9 स्टार्स की एंट्री, 15 साल के लीप से बदल गई पूरी कहानी

Anupamaa New Star Cast: टीवी शो ‘अनुपमा’ में लीप के बाद 9 नए चेहरे देखने को मिले हैं। अब कौन-किस किरदार में नजर आने वाला है जानते हैं।

Anupamaa New Star Cast

Anupamaa New Star Cast: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ से एक-एक कर सभी कलाकार किनारा कर रहे हैं। अनुपमा के तीनों बच्चे, वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे और काव्या का रोल करने वाली मदालसा शर्मा भी अब ये शो छोड़ चुकी हैं। ऐसे में शो को बनाए रखने और स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए अब लीप का सहारा लिया गया है। इस लीप के बाद अनुपमा की पूरी स्टारकास्ट ही बदल गई है। बता दें, अनुपमा के अलावा पुरानी कास्ट से बस बा और बापूजी ही आपको दिखाई देंगे, बाकी सभी कलाकार नए हैं।

शो ‘अनुपमा’ में नई एंट्री

किंजल की बेटी

शो ‘अनुपमा’ में लीप के बाद किंजल की बेटी बड़ी हो गई है और पारी का किरदार एक्ट्रेस इशिता मोदी प्ले कर रही हैं।

डिम्पी का बेटा

शो में डिम्पी की मौत हो चुकी है और उनका बेटा अंश अनुपमा पर जान छिड़कता है। वो न सिर्फ अनुपमा को अनु मां कहता है बल्कि समर की तरह ही उन्हें अपना भगवान मानता है। इस रोल को वरुण कस्तूरिया निभा रहे हैं।

अनुपमा और अनुज की बेटी

अनुपमा और उनके दूसरे पति अनुज की बेटी आध्या का किरदार लीप के बाद अलीशा परवीन प्ले करने वाली हैं।

पाखी और अधिक की बेटी

शो ‘अनुपमा’ में पाखी और अधिक की बेटी ईशानी के किरदार में आप विदुषी तिवारी को देखेंगे।

पाखी

अनुपमा की बेटी पाखी को पहले भी रिप्लेस किया जा चुका है। मुस्कान बामने के बाद चांदनी भगवानानी ने पाखी का रोल किया था। हालांकि, अब वो भी इस शो को छोड़ चुकी हैं। उनके बाद अब कृतिका देसाई इस किरदार में नजर आएंगी।

किंजल

अनुपमा की बहू किंजल का किरदार पहले निधि शाह निभा रही थीं। अब ये शो छोड़ने के बाद उन्हें मिलोनी कपाड़िया ने रिप्लेस किया है। मेकर्स ने मिलोनी कपाड़िया को किंजल के किरदार में कास्ट कर लिया है।

तोषू

लीप के बाद नया तोषू भी आ गया। एक्टर मनीष नागदेव ही तोषू के किरदार में अनुपमा का हिस्सा बने हैं।

यह भी पढ़ें: ‘भूत उतार दूंगा…’, Bigg Boss के घर में Rajat Dalal ने फीमेल कंटेस्टेंट को दी धमकी

प्रेम

शो में एक्टर शिवम खजुरिया अनुपमा की मदद करेंगे। वो आध्या केबी लवर बनकर लीड रोल प्ले करने वाले हैं और उनका नाम शो में प्रेम है।

काव्या की बेटी

काव्या की बेटी माही अनुपमा की लाडली है और इस किरदार को Spreha Chaterjee निभाने जा रही हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें