Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की को-एक्टर शीजान खान को कथित रूप से आत्महत्या करने के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि तुनिषा की मां की शिकायत पर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मुंबई में वालिव पुलिस की ओर से शीजान खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे सोमवार (26 दिसंबर) को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़िए – एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम, रिपोर्ट का इंतजार
फांसी लगाकर तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या
शनिवार को वसई, पालघर में एक धारावाहिक के सेट पर 20 साल की एक्ट्रेस ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका निभाने वाली शर्मा को भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप में उनके काम के लिए जाना जाता था।
पुलिस के मुताबिक, तुनिशा शर्मा वॉशरूम गई थी और काफी देर तक नहीं लौटी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर वो फंदे से लटकी मिली। वालीव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश बर्वे ने कहा कि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि वह आत्महत्या और हत्या दोनों कोणों से मामले की जांच करेगी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उस दौरान सेट पर मौजूद सभी लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़िए – ‘मैं अटल हूं’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे
कौन है तुनिषा शर्मा
4 जनवरी, 2002 को जन्मी तुनिशा शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली थी। कम उम्र से उन्होंने टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में कास्ट होने से पहले, उन्होंने महाराणा प्रताप सीरियल के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पुंछवाला, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह और इश्क सुभान अल्लाह जैसी सीरियल में भी उन्होंने काम किया।
इन शो में काम करने से उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए। उन्हें दबंग 3, कहानी 2, बार बार देखो और फितूर जैसी फिल्मों में देखा गया था। उन्हें फितूर (फिरदौस) और बार बार देखो (दीया कपूर) दोनों में कैटरीना कैफ की युवावस्था की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है।
तुनिशा के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे और वह सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय थी। अपनी मृत्यु से ठीक छह घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं।”
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
6 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
8 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
9 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
11 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
12 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
13 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
13 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
14 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines