Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इस समय अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हिना इस वक्त कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। वो लगातार अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अपनी इस जर्नी के बारे में हिना अपने फैंस को लगातार अपडेट करती रहती हैं। हिना खान ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक क्रेविंग को शेयर किया है। हिना ने बताया है कि वो आखिर किस चीज के लिए फिलहाल तरस रही हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है वो चीज जिसके लिए हिना खान क्रेव कर रही हैं।
हिना खान उमराह के लिए तरसीं
हिना खान अक्सर रमजान के महीने में या फिर ऐसे ही अल्लाह की इबादत में मगन नजर आती हैं। इसी साल अप्रैल में हिना खान रमजान के तीसरे अशरे में उमराह करने मक्का-मदीना पहुंचीं जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, अब हिना खान ने अपने फैंस को बताया है कि वो उमराह करने के लिए काफी क्रेव कर रही हैं। हिना अपनी खराब सेहत की वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं। अप्रैल में जब हिना गई थीं तो उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनमें उनके आस-पास मौजूद लोग उमराह करते दिख रहे थे। बस इसी को हिना काफी मिस कर रही हैं और अपनी हेल्थ की वजह से हिना उमराह के लिए भी तरस गई हैं।
हिना खान ने बताई सबसे बड़ी सीख
हाल ही में हिना ने अपने फैंस को इस साल की सबसे बड़ी सीख के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया कि इस साल उनकी सबसे बड़ी समझ यह थी कि जिंदगी को बेहतर कैसे बनाया जाए। खासकर तब जब जीवन में तूफान हो, तब भी खुश रहना कैसे संभव है। उन्होंने ये भी शेयर किया कि जब हालात आपके खिलाफ हों, तब भी जीवन में सुधार लाने का तरीका क्या है। इसके साथ ही हिना ने लिखा, “जिंदगी में मुश्किलें आएंगी, लेकिन खुशियाँ भी उतनी ही अहम हैं जितनी की वो मुश्किलें।’
यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बताया सबसे बड़ा ट्रॉमा, मुश्किलों का किया जिक्र
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
33 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines