कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बताया सबसे बड़ा ट्रॉमा, मुश्किलों का किया जिक्र

Hina Khan Cancer News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को कैंसर की खबर के बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में हैं। अब हिना ने बताया है कि इस साल की सबसे बड़ी सीख उनके लिए क्या रही।

Hina Khan Cancer News

Hina Khan Cancer News

Hina Khan Cancer News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिदंगी की सबसे बड़ी जंग लड़ रही हैं। कैंसर से जूझ रहीं हिना खान लगातार अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वो अपने इलाज के दौरान के पलों को भी साझा करती हैं। इसी बीच अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने फैंस के साथ कुछ दिल की बात कही है। हिना खान ने बताया कि इस साल की सबसे बड़ी सीख उनके लिए क्या रही। जाहिर है ये साल उनके लिए बहुत मुश्किल रहा है। ऐसे में हिना खान ने फैंस को क्या नया मैसेज दिया है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

हिना खान ने शेयर की स्टोरी

हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि उनके लिए इस साल की सबसे बड़ी सीख थी कि कैसे अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना है। जब आप जिदंगी में तूफानों का सामना कर रहे हो तब भी कैसे आपको खुश रहना है। कैसे आपको अपनी जिंदगी में सुधार लाना है, जब हालात आपके विपरीत हो। इसके साथ ही हिना खान ने स्टरी शेयर करते हुए लिखा कि जिंदगी में मुश्किलें तो जरूर आएंगी लेकिन खुशी भी उतना ही हिस्सा बनती है जितनी की मुश्किलें।

विज्ञापन

इसके अलावा हिना खान ने लिखा कि उनकी दुनिया में भले ही तबाही मची हुई हो लेकिन उनके पास फिर भी स्माइल करने का कारण है। हंसने का कारण है और इसलिए वो इसी तरह से खुश रहेंगी और अपने आस-पास खुशी का माहौल बनाए रखेंगी।

विज्ञापन

हिना खान ने ट्रॉमा का किया जिक्र

इसके अलावा हिना खान ने एक और स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया है कि एक महिला जिसने अपनी जिंदगी के बहुत सारे ट्रॉमा से खुद को उबारा हो और फिर भी उसका दिल बहुत साफ हो, वो महिला नहीं है वो एक मैजिक है।

विज्ञापन

हिना खान ने शेयर किया था इमोशनल वीडियो

हाल ही में हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में ही एक ऐसा वीडियो शेयर किया था जो उनके फैंस को रुला गया। इस वीडियो में हिना ने ये मैसेज दिया है कि लोग अपनी जिंदगी में किस तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे होंगे। वीडियो में लिखा है, ‘कोई व्यक्ति एक लंबे दिन के बाद घर लौट रहा है…, किसी ने अभी-अभी अपने करीबी को खोया है। कोई सब कुछ संभालने की कोशिश कर रहा है… और किसी को यह पता चला है कि उनके पास अब कुछ ही दिन बचे हैं…’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ