टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) की एक टी-शर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. नेहा हाल ही में एक बर्थडे पार्टी में गई थी. इस दौरान उन्होंने एक टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया था. एक्टर की पत्नी नेहा पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा था.
दरअसल, नेहा के जिस टी-शर्ट पर विवाद हुआ था, उसपर ‘अल्लाह’, ‘रसूल’ और ‘मुहम्मद’ जैसे धार्मिक नाम लिखे हुए थे, साथ इन शब्दों के साथ मिक्की माउस बना हुआ था. जिसकी वजह से यह विवाद शुरू हुआ था. हालांकि, अब एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने ऑफिशियल बयान जारी कर माफी मांगी है.
यह भी पढ़ें: ‘तांडव’ से लेकर ‘देवी’ तक…, कम समय में देख डालें ये 5 शॉर्ट फिल्में; कहानी देख आएगा मजा
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने मांगी माफी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और कहा, ‘टी-शर्ट पर लिखे शब्दों के अर्थ के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. जब इसे पहना, तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उस पर क्या लिखा है. किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का दिल से सम्मान करते हैं और जानबूझकर कभी ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिसके कारण दूसरों की भावनाएं आहत हों. नेहा ने यह भी कहा कि इस टी-शर्ट को बैंकॉक के एक मॉल में फैन ने गिफ्ट किया था.
नेहा और अर्जुन ने पोस्ट में साफ किया है कि अनजाने में हुए, इस गलती के लिए माफी मांगते हैं और भविष्य में मिलने वाले उपहारों को लेकर हम हमेशा सावधानी बरतेंगे. आप सभी इस मामले को कृपया समझदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ देखें. हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस स्थिति को गरिमा और समझदारी के साथ सुलझाने का अवसर दें.
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines