Silent Actor Of Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पिता बड़े सुपरस्टार हैं और बहन भी टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कहलाती हैं। हालांकि, वो एक्टर अपने करियर में लोगों को इम्प्रेस करने में हमेशा की नाकामयाब रहा। इस एक्टर ने बड़ी-बड़ी हिरोइनों के साथ बड़े बजट की कई फिल्मों में काम किया। लेकिन जब भी उन्होंने अपना मुंह खोला तो लोगों ने उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कहकर ट्रोल कर दिया। लेकिन जब वो साइलेंट मोड पर आए तो ट्रोलर्स भी उनके दीवाने हो गए। आज उसी एक्टर का जन्मदिन है।
यह भी पढ़ें: कोई Khan या Kapoor नहीं… ये एक्टर था Malaika Arora का पहला क्रश, नाम सुन Arjun Kapoor भी होंगे शॉक
कौन है ये साइलेंट एक्टर?
तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर जिनकी खामोशी उनके हिट होने का कारण बनी। बता दें, ये गूंगे होने का फार्मूला अपनाकर सफलता हासिल करने वाले एक्टर कोई और नहीं बल्कि जितेंद्र (Jeetendra) के बेटे और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के भाई तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) हैं। तुषार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने लोगों के सामने कई फिल्मों की कहानी कही। हालांकि, वो कभी भी अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिल में नहीं उतर पाए। एक के बाद एक फ्लॉप देने पर उन पर फ्लॉप एक्टर का टैग लग गया।
गूंगा बन जीता फैंस का दिल
इसके बाद सबको लगा कि तुषार कपूर का करियर डूब गया है। अब उन्हें कोई भी फिल्म दुबारा इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाएगी। लेकिन तभी उनके पास ‘गोलमाल’ (Golmaal) का ऑफर आया और एक्टर की किस्मत रातों-रात बदल गई। साल 2006 में आई इस फिल्म में तुषार ने एक गूंगे लड़के का रोल प्ले किया था। बिना किसी डायलॉग के अगर कोई एक्टर फिल्म में आता है तो लोग या तो उसे नोटिस नहीं करते या उसका मजाक बनाते हैं। लेकिन ये पहली बार हुआ जब बिना किसी डायलॉग वाले एक्टर को फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के मुकाबले फैंस का ज्यादा प्यार मिला।
साइलेंट फार्मूला हुआ हिट
सभी को ‘गोलमाल’ में तुषार कपूर की साइलेंट कॉमेडी इतनी पसंद आई कि लोग लीड एक्टर को छोड़ बस उन्हें ही कॉपी करने लगे। ऐसे तुषार ने एक बार फिर इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया। साइलेंट रहने का फार्मूला उनके काफी काम आया। आज भी फैंस उन्हें इसी किरादर के लिए याद करते हैं। साथ ही ‘गोलमाल’ की सभी सीरीज में उन्हें ही देखने का इंतजार भी करते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines