कोई Khan या Kapoor नहीं... ये एक्टर था Malaika Arora का पहला क्रश, नाम सुन Arjun Kapoor भी होंगे शॉक

Malaika Arora First Celebrity Crush Revealed: मलाइका अरोड़ा और फराह खान का पहला क्रश एक ही एक्टर है। हैरानी की बात है कि ये शख्स न तो उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हैं और न ही कोई खान है। अब ये नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Malaika Arora First Celebrity Crush Revealed

Image Credit: Instagram

Malaika Arora First Celebrity Crush Revealed: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम हमेशा हेडलाइंस में रहता है। कभी उनकी ड्रेस तो कभी उनका रिलेशनशिप स्टेटस लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद तो सभी लोगों को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, अब मलाइका ने अपने पहले क्रश का नाम पूरी दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। अब ये नाम जानकर न सिर्फ फैंस बल्कि एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का सिर भी चकरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका और फराह को एक ही आदमी पर हुआ क्रश

बता दें, इन दिनों मलाइका पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) जज करते हुए नजर आ रही हैं। इस शो में ही उन्होंने अब अपने पहले क्रश का नाम रिवील किया है। सबसे खास बात तो ये है कि मलाइका और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (FARAH KHAN) का पहला क्रश एक ही इंसान है। मेकर्स ने अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें आप फराह खान को ये कहते हुए सुन सकते हैं कि ‘इससे पूछो इसका पहला क्रश कौन था? मैं बताउंगी इसका पहला क्रश कौन था।’

विज्ञापन

चंकी पांडे पर फिदा थीं मलाइका

फिर मलायका कहती हैं, ‘मैं बताती हूं कि हम दोनों का क्रश सेम है।’ इसके बाद दोनों ही ‘चंकी पांडे’ (Chunky Panday) नाम लेती हैं। ये सुनकर शो के होस्ट यानी गौहर खान और ऋत्विक धनजानी के साथ सभी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। इसके बाद फराह से बताया कि अरशद का पहला क्रश भी चंकी पांडे था। एक्टर अरशद वारसी ने फिर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘मैं इसलिए चुप बैठा हूं क्योंकि ये बात सच है।’ ये सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

विज्ञापन

यूजर्स का रिएक्शन

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब मलाइका के क्रश का नाम सुनकर तो फैंस को भी यकीन नहीं हो रहा है। वहीं, अब फैंस ये नाम जस्टिफाई करने की कोशिश कर रहे है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘पुराने जमाने में चंकी पांडे बहुत हैंडसम लगते थे।’ तो एक यूजर ने सवाल किया, ‘इसमें हंसने की क्या बात है?’ तो कोई बोला, ‘हंसने की जरूरत नहीं है। जरा जाइए और उसकी पुरानी तस्वीरें देखिए।’ अब कुछ ऐसे ही रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ