Tunisha Sharma Suicide Case: एक बार फिर टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma suicide case) में एक बड़ा अपडेट आया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी शीजान खान (Sheezan Khan) को लेकर अपनी जांच पूरी कर ली है। साथ ही शीजान के खिलाफ 524 पेज की चार्जशीट भी दायर की गई है। साथ ही अब इस मामले में शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी और ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शीजान को इस बार जमानत मिल सकती है।
और पढ़िए –करीना कपूर ने जिगर के टुकड़े को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, Jeh Ali Khan पर जमकर लुटाया प्यार
524 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
बता दें कि एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले के आरोपी ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ एक्टर शीजान खान बीते दो महीने से जेल में हैं। हाल ही में आरोपी शीजान ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी और अब कोर्ट में 23 फरवरी को इस मामले को लेकर सुनवाई होगी। साथ ही वसई पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ 524 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ ही इस बार शीजान को जमानत मिलने के आसार ज्यादा दिख रहे हैं।
शीजान खान के वकील शरद बोले
शीजान खान के वकील शरद राय का कहना है कि उन्होंने पहले एक्टर की जमानत याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की थी, लेकिन अब वहां से याचिका को वापस ले ली गई है। अब एक्टर की जमानत याचिका को वसई कोर्ट में दाखिल किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है और पुलिस की भी जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए अब आरोपी को जमानत मिल सकती है।
तुनिषा शर्मा को सुसाइड केस
बता दें कि शीजान खान पर को-स्टार और एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप हैं। इसलिए शीजान बीते दो महिने से जेल में बंद हैं। बता दें कि अभिनेत्री तुनिषा ने अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ (Ali Baba: Dastan E Kabul) के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines