करीना कपूर ने जिगर के टुकड़े को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, Jeh Ali Khan पर जमकर लुटाया प्यार
Edited By Nancy Tomar

Jeh Ali Khan birthday
Edited By Nancy Tomar

Jeh Ali Khan birthday
Kareena Kapoor Khan latest post: आज एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान का जन्मदिन है। करीना के बेटे जेह को सभी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
साथ ही इस खास मौके पर खुद एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने बेटे को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं।
21 फरवरी 2021 को जेह अली खान का जन्म हुआ था। इस बार जेह का दूसरा जन्मदिन है और मां करीना ने इंस्टाग्राम पर बेटे जेह अली खान के लिए इमोशनल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में करीना का अपने छोटे बेटे के लिए प्यार साफ झलक रहा है। इसके साथ ही जैसे ही करीना ने ये पोस्ट किया, तो तुरंत वायरल हो गया। साथ ही यूजर्स भी कमेंट्स में जेह को बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि बेटे जेह के जन्मदिन पर अदाकारा करीना कपूर खान ने उनके लिए एक खास कैप्शन लिखा है। करीना लिखती हैं कि- गोद से जाने का मन नहीं करता ये हालात जल्द ही बदलेंगे। मैं तुम्हें अपने पूरे दिल और आत्मा से प्यार करती हूं, मेरे जेह बाबा! जन्मदिन मुबारक हो बेटा।
अभिनेत्री करीना के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और जेह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही करीना के बेटे जेह पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी प्यार बरसाया है। सोनी ने लिखती है कि ‘बर्थडे डार्लिंग जेह और हां इसका आनंद तब तक लें जब तक यह बना रहे क्योंकि ऐसा नहीं है।’
साथ ही बता दें कि बीते साल एक्ट्रेस करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं, उनके साथ आमिर खान भी थे। इसके बावजूद भी लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। साथ ही इन दिनों करीना कपूर हंसल मेहता के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और लंदन में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर इस बार अपनी अपकमिंग मूवी में एक मां और जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: