Tunisha Sharma Death Case Update: पॉपुलर टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के डेथ केस को लेकर अब एक बड़ा अपडेट आया है। अब दिवंगत एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) को फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अब हाई कोर्ट ने इस केस में एक बड़ा फैसला सुनाया है। गौर करने वाली बात ये है कि ये फैसला शीजान खान के खिलाफ है। जिसका मतलब साफ है कि शीजान की इस केस में मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप से उभर रही Tara Sutaria को एक और बड़ा झटका, मुकेश भट्ट ने Aashiqui 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा
तुनिषा शर्मा केस में आया बड़ा अपडेट
अब इस केस में बड़ा अपडेट ये है कि कोर्ट ने शीजान खान की याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में एक्टर ने खुद पर दर्ज FIR को रद्द करने की अपील की थी। बता दें, तुनिषा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और FIR भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था और वो करीब 70 दिन तक जेल में ही कैद थे।
हाई कोर्ट से लगा शीजान को झटका
हालांकि, बाद में एक्टर जमानत पर रिहा हो गए। जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक खास याचिका दायर की जिसमें उन्होंने कहा था कि उन पर दर्ज की गई FIR को रद्द कर दिया जाए। अब जब इस याचिका पर सुनवाई हुई तो कोर्ट ने शीजान खान की इस याचिका को खारिज कर दिया। अब देखना होगा शीजान खान इस केस में आगे क्या करते हैं। उनका अगला स्टेप क्या होगा। वहीं, उनके करियर की बात करें तो जेल से जब शीजान बाहर आए तो उन्हें उनके शो से बाहर कर दिया गया था।
शो से भी हुए बाहर
हालांकि, उन्हें कलर्स के बड़े रियलिटी शो में काम करने का मौका मिला था। हाल ही में एक्टर को रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड गेम शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में देखा गया था। इसके बाद वो किसी शो में दिखाई नहीं दिए। लेकिन एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines