ब्रेकअप से उभर रही Tara Sutaria को एक और बड़ा झटका, मुकेश भट्ट ने Aashiqui 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा

Tara Sutaria Exit From Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस फिल्म को लेकर मुकेश भट्ट ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसके बाद तारा सुतारिया को भी बड़ा झटका लग सकता है।

Tara Sutaria Exit From Aashiqui 3

Image Credit: Instagram

Tara Sutaria Exit From Aashiqui 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आशिकी 3’ (Aashiqui 3) का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। जबसे ये खबर बाहर आई है कि ‘आशिकी’ का तीसरा सीक्वल आने वाला है फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन के इस फिल्म से जुड़ने के बाद तो इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज और भी बढ़ गया है। लेकिन अभी तक ‘आशिकी 3’ की लीड एक्ट्रेस के नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ मूवी में रोमांस करते दिखाई देने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारा के लिए बुरी खबर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में जल्द ही तारा सुतारिया को साइन कर लिया जाएगा। लेकिन अब जो खबर आई है उसे सुनने के बाद फैंस के साथ-साथ अपने ब्रेकअप के दर्द से उभर रहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया को भी बड़ा झटका लग जाएगा। दरअसल, अब मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) ने फिल्म में तारा सुतारिया की कास्टिंग को लेकर आ रहीं खबरों पर बड़ा बयान दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे अब एक्ट्रेस का इस फिल्म से पत्ता कटने वाला है। तो चलिए जानते हैं महेश भट्ट ने क्या कहा।

विज्ञापन

मुकेश भट्ट ने खबरों को बताया बकवास

तारा सुतारिया को लेकर उड़ रही इन रूमर्स को अब मुकेश भट्ट ने साफ कर दिया है। उनका कहना है कि ये सभी अफवाहें गलत हैं। उन्होंने इन रूमर्स को ‘बिल्कुल बकवास’ बताया है। मुकेश भट्ट का कहना है कि तारा सुतारिया के नाम पर इस रोल के लिए विचार तक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि लीड एक्ट्रेस का सिलेक्शन प्रोसेस फिल्म के म्यूजिक की तैयारी से प्रभावित होगा, क्योंकि गानों की आशिकी फ्रेंचाइजी में एक खास इम्पोर्टेंस है।

कौन होगी कार्तिक की एक्ट्रेस?

इसके अलावा उन्होंने निराशा जताते हुए चल रही अफवाहों के सोर्स पर भी सवाल उठाया है और आशिकी फ्रेंचाइजी पर अपना हक जताया है। उन्होंने ये साफ कर दिया कि आशिकी उनकी फ्रेंचाइजी है और वो अपनी चुनी हुई टीम के साथ इसे अपने विज़न के मुताबिक फिल्म को शेप देंगे। अब मुकेश भट्ट के इस बयान से साफ हो गया है कि तारा को तो फिल्म में कार्तिक के साथ रोमांस करने का चांस नहीं मिलने वाला। अब देखना होगा आखिर में ये फिल्म किस हसीना के हाथ लगती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ